जबलपुर (जयलोक)। अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताडि़त करने वाले पुलिस महकमें से संबंधित परिवार पर महिला थाने में अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी बस स्टैंड चौकी प्रभारी एसआई नितिन पांडेय को पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है।
उप निरीक्षक नितिन पांडे पर उनकी पत्नी प्राची पांडे ने दहेज प्रताडऩा और मारपीट से संबंधित गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद जबलपुर महिला थाना पुलिस थाने में उपनिरीक्षक नितिन पांडे, पिता रिटायर्ड थाना प्रभारी नंदकिशोर पांडे, सास सीमा पांडे और देवर सुमित पांडे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आगामी आदेश तक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मामले के प्रकाश में आने के बाद उप निरीक्षक नितिन पांडे लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।
यह है मामला
शिकायत के अनुसार, प्राची पांडे की शादी दिसंबर 2016 में नितिन पांडे से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही प्राची को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। दहेज में एक लग्जरी कार की मांग की जा रही थी और इसको लेकर प्राची के साथ मारपीट और दुव्र्यवहार किया गया। प्राची ने बताया कि उनके परिवार ने पहले भी कई बार दहेज की मांग पूरी की थी, लेकिन फिर भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाता रहा। जिसके बाद प्राची ने महिला थाना पुलिस में एसआई नितिन पांडे, उनके पिता, मां और छोटे भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। प्राची ने पुलिस को यह भी बताया कि ससुराल में उसका अपमान किया गया और जब उसके देवर की शादी हुई तो उसे शादी से बेइज्जत कर भगा दिया गया। प्राची ने बताया कि एसआई नितिन पांडे ने उसके खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज किया था, लेकिन प्राची ने कोर्ट में बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है, बावजूद इसके उसे परेशान किया जा रहा था।

Author: Jai Lok