Download Our App

Home » दुनिया » दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की दस्तक, गुरुग्राम में मिले दो मरीज

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की दस्तक, गुरुग्राम में मिले दो मरीज

नई दिल्ली। कोरोना वायरस कहें या कोविड-19 साल 2020 के बाद से इसका खौफ लोगों के बीच खूब देखने को मिला। इस महामारी से दुनियाभर में सैंकड़ों लोगों ने जान गवाईं। अभी लोग ढंग से कोविड-19 द्वारा मचाई गई तबाही को भूले भी नहीं थे के इस बीच एशिया के कुछ देशों में कोरोना के केस फिर से बढऩे लगे हैं। होंग कॉन्ग और सिंगापुर में कोविड मामलों में वृद्धि की खबरों के बीच, मुंबई में भी कुछ कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए। और अब ताजा दो मामले दिल्ली के सटे गुरुग्राम में आए हैं। यहां के साइबर सिटी में कोरोना की दस्तक हो गई है। दोनों रोगियों को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है जिनमें से एक मुंबई से गुरुग्राम आई है। हालांकि कोरोना से युद्ध के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। गुरुग्राम के सीएमओ ने कहा कि- माइल्ड सिम्टम्स है घबराने की जरूरत नहीं है।स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जुखाम, खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कुल मामलों की बात करें तो अबतक देशभर में कोरोना के कुल 257 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
जेएन. 1 वैरिएंट क्या है?
जेएन. 1 कोरोना वायरस का एक नया रूप है, जो ओमिक्रॉन से जुड़ा है। यह क्च्र.2.86 नाम के पुराने वेरिएंट से निकला है, जिसे पिरोला भी कहा जाता है। इस वेरिएंट की पहचान सबसे पहले 2023 के आखिरी में हुई थी। इसके बाद यह अमेरिका, यूके, भारत, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में तेजी से फैल गया। इस वेरिएंट में स्पाइक प्रोटीन में एक खास बदलाव (म्यूटेशन) हुआ है।

 

हैदराबाद से जबलपुर आये 57 घोड़ों में से 8 की मौत, कलेक्टर के निर्देश पर सभी घोड़ों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, मेनका गांधी ने की प्रशासनिक कार्यवाही की सराहना

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की दस्तक, गुरुग्राम में मिले दो मरीज
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket