Download Our App

Home » जबलपुर » धार्मिक कार्यक्रमों और भूमिपूजनों में शामिल हुए मंत्री राकेश सिंह

धार्मिक कार्यक्रमों और भूमिपूजनों में शामिल हुए मंत्री राकेश सिंह

जबलपुर (जयलोक)। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज सुबह से ही शहर में कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। मंत्री श्री सिंह आज सुबह 11 बजे रसल चौक स्थिति स्वामी नारायण मंदिर पहुँचे तथा दोपहर 12 बजे अहिंसा चौक से दीनदयाल चौक मार्ग का अहिंसा चौक पर भूमिपूजन किया। श्री सिंह ने दोपहर 1 बजे ग्रीन सिटी चौराहा पर दीनदयाल चौक से ग्रीन सिटी मेन रोड का भूमिपूजन किया, दोपहर 1.45 बजे पिसनहारी मढिय़ा पर पिसनहारी की मढिय़ा से आई टाइप गढ़ा पुरवा मार्ग का लोकापर्ण एवं टू लेन लिंक मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। दोपहर 2 बजे लाल बिल्डिंग के पास महाराणा प्रताप वार्ड में आई टाइप मार्ग से गजरथ कॉलोनी तक सीसी मार्ग निर्माण एवं यश किराना से भूकम्प कॉलोनी मार्ग निर्माण का भूमिपूजन किया। दोपहर 2.30 बजे बीटी तिराहा गढ़ा में गंगासागर से बीटी तिराहा तक सीसी मार्ग निर्माण तथा दोपहर 3.15 बजे जोन कार्यालय के सामने आनंदकुंज से पंडा की मढिय़ा मार्ग निर्माण का भूमिपूजन किया।
श्री सिंह शाम 4 बजे मूर्ति विसर्जन कुंड के सामने तिलवारा घाट में श्रीमद् ब्रम्हा महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होंगे तथा शाम 5 बजे इलाहाबाद बैंक चौराहा पर व्हाइट टॉपिंग पद्धति से बनने वाले रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से इलाहबाद बैंक चौराहा एवं जेएम हाइट्स मार्ग से आर्मी केंट रोड निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।

नगर निगम के हिस्से की 500 सौ करोड़ की जमीन 20 करोड़ में संजय पाठक के परिजनों के नाम!

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » धार्मिक कार्यक्रमों और भूमिपूजनों में शामिल हुए मंत्री राकेश सिंह
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket