Download Our App

Home » दुनिया » नई कार्यकारिणी और निगम मंडलों में नियुक्तियों पर मंथन

नई कार्यकारिणी और निगम मंडलों में नियुक्तियों पर मंथन

भोपाल (जयलोक)। मप्र में भाजपा की नई कार्यकारिणी और राज्य के निगम-मंडलों में नियुक्तियों की कवायद जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पदाधिकारियों और नेताओं के साथ वन-टू-वन किया। बीएल संतोष ने प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी के विधायकों, मंत्रियों के प्रशासनिक अधिकारियों से टकराव व विवादों पर भी चर्चा की। गौरतलब है कि बीएल संतोष के दौरे के साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही निगम मंडल, बोर्ड और आयोगों में नियुक्तियां पर चर्चा की गई।
जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी की प्रदेश टोली के साथ बैठक कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी सेवा पखवाड़ा सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा समझाई और उसके सफ ल क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन दिया। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से भी मुलाकात की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पहुंच बनाने और सेवा कार्यों को गति देने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बीएल संतोष ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि सेवा और संगठन का संगम है। आने वाले दिनों में कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने प्रदेश टोली के सदस्यों से संगठन की मजबूती व समाज सेवा जड़े कार्य करने को कहा।
कामकाज पर अहम फीडबैक जुटाया
बीएल संतोष ने सरकार और पार्टी के प्रदेश संगठन के कामकाज पर अहम फीडबैक जुटाया। संतोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले भाजपा के सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की। वे सुबह सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले। इसके बाद दोपहर 12 बजे पार्टी प्रदेश कार्यालय मे प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद समेत प्रदेश पदाधिकारियों से सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी और सभी 62 जिलों की कार्यकारिणी का गठन सितंबर माह तक पूरा करने को कहा। वहीं बीएल संतोष सेवा न्यास भवन पहुंचे। यहां उन्होंने संघ पदाधिकारियों से चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक संघ की राष्ट्रीय स्तर की बैठक अगले सप्ताह जोधपुर में होगी। इसमें देशभर के संगठन महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी आएंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर बीएल संतोष ने संघ पदाधिकारियों से चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में संघ में भी कुछ बदलाव होने हैं।
कई विधायकों की नहीं हो पाई मुलाकात
बीएल संतोष से मिलने के लिए आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू भी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। ओमप्रकाश धुर्वे भोपाल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के पास स्थानीय मुद्दों के दस्तावेज लेकर पहुंचे थे। वहीं, चिंतामणि मालवीय के करीब 40 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी बीएल संतोष से मुलाकात नहीं हो पाई। शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, मंत्री दिलीप जायसवाल, पशुपालन मंत्री लखन पटेल बीजेपी ऑफिस पहुंचे।
वीडी, नरोत्तम से वन-टू-वन
बीएल संतोष ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और सीधी विधायक रीती पाठक से वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान आलोट विधायक डॉ. चिंतामण मालवीय भी संतोष से मिलने पार्टी कार्यालय पहुंचे। मालवीय मुलाकात के लिए 45 मिनट तक इंतजार करते रहे, फिर वे बिना मिले कार्यालय से चले गए। मुलाकात के लिए भाजपा कार्यालय में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा था, लेकिन संतोष से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनसे मिलकर उनका पक्ष सुना। संतोष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया।

 

संजय पाठक ने अवैध खनन मामले में सुनवाई कर रहे हाई कोर्ट जज से संपर्क साधा, मच गया बवाल, जस्टिस विशाल मिश्रा ने खुद को किया केस से अलग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नई कार्यकारिणी और निगम मंडलों में नियुक्तियों पर मंथन
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket