Download Our App

Home » Uncategorized » नए वर्ष में हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी निगरानी तगड़ा रहेगा नव वर्ष पर सुरक्षा घेरा

नए वर्ष में हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी निगरानी तगड़ा रहेगा नव वर्ष पर सुरक्षा घेरा

जबलपुर (जय लोक)। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जोश में होश खोने वालों के होश ठिकाने लगाने पुलिस ने कड़े इंतजाम कर रखें हैं। शहर के हर प्रमुख चौराहों पर फिक्स पिकेट और स्टापर लगाये जा रहे हैं, ताकि तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों को नियंत्रित कर संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खोज खबर ली जायेगी और ब्रीथ एनालाईजर से परीक्षण किया जाएगा। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी। 3 सवारी लेकर वाहन चलाने वालों पर वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जबलपुर पुलिस द्वारा इस उद्देश्य से कि कहीं कोई घटना, दुर्घटना न हो तथा नव वर्ष का आगमन खुशहाल माहौल में हो इसी उद्देश्य से चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। साथ ही चिन्हित स्थानों पर सादी वर्दी में जवानों को लगाया गया है जो अवांछनीय तत्वों पर निगाह रखेंगे। शहर के ढाबों एंव पार्कों तथा होटल में जहॉ नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, आयोजकगण आयोजित कार्यक्रम के सम्बंध मे पूर्व से आवश्यक रूप से विधिवत अनुमति प्राप्त करते हुये निर्धारित मापदण्डो का पालन सुनिश्चित करायेंगे।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय ने जबलपुर वासियो से अपील की है कि नये वर्ष की पूर्व संध्या पर डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। साउंड बाक्स का उपयोग इस प्रकार करें की उसका वॉल्यूम नियंत्रित रहे जिससे आसपास रहने वाले लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नए वर्ष में हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी निगरानी तगड़ा रहेगा नव वर्ष पर सुरक्षा घेरा
best news portal development company in india

Top Headlines

स्वच्छता और बेहतर वायु गुणवत्ता के लिए निगम प्रशासन की सक्रिय पहल, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ सभी दिग्गज अधिकारी मैदान में उतरे, अपर आयुक्त चौहान निरीक्षण करते हुए

जबलपुर (जयलोक) शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमला

फरार करोड़ों की ठगी का ईनामी आरोपी अमित खम्परिया गिरफ्तार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने नागपुर से दबोचा, बाउंसर और हथियार रखने का शौकीन है अमित खम्परिया, पुलिस अधिकारी खम्परिया की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए

Live Cricket