Download Our App

Home » जबलपुर » नर्मदा तट पर बहेगी सुरों की धारा

नर्मदा तट पर बहेगी सुरों की धारा

कल से शुरू होगा बरगी बांध की सुरम्य वादियों में झील महोत्सव

 जबलपुर (जयलोक)। मंडला मार्ग पर स्थित समाधि रोड से आगे बरगी बांध के पहाडय़िों व द्वीपों से घिरे नर्मदा तट पर होने जा रहे झील महोत्सव की तैयारी पूर्णता की ओर है। पांच अप्रैल से आरंभ हो रहा झील महोत्सव में जल, थल और नभ पर साहसिक गतिविधियां देखने मिलेंगी, वहीं शाम को सुरों की सरिता बहेगी। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (जेएटीसीसी) का यह आयोजन 20 अप्रैल तक चलेगा।
झील महोत्सव में बरगी बांध की अथाह जलराशि में जहां मोटर बोट और अन्य राइड का पर्यटक आनंद उठाएंगे, वहीं पानी के बाहर ग्राउंड एक्टिविटीज के अंतर्गत पैरामोटरिंग का रोमांच भी होगा। मोटर बोट दौडाने वाले विशेषज्ञों का दल आयोजन स्थल पहुंच गया है। साहसिक खेल सतपुडा स्पोटर्स क्लब के ट्रेनर कराएंगे। पर्यटकों के रुकने के लिए टेंट सिटी बनाने की तैयारी पूर्णता की ओर है। पर्यटकों के लिए स्विस टेंट में रुकने की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर लगने वाले डोम के अंदर फूड जोन के साथ विभिन्न उत्पादों के स्टाल यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए मनोरंजन में बढोतरी करेंगे। समाधि रोड से आगे बरबटी से एकलव्य हास्टल से आगे नमज़्दा के इस सुरम्य तट तक पहुंचा जा सकता है। जेएटीसीसी के सीईओ हेमंत सिंह ने बताया कि महोत्सव में वाटर स्पोटर्स की वह सभी राइड देखने मिलेंगी जो समुद्र तटीय महानगरों में देखने मिलती हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में होने वाले साहसिक खेलों का आनंद अब यहाँ उठाया जा सकता है। पर्यटन प्रबंधक तरुण मिश्र ने बताया कि यह वाटर कार्नीवाल जबलपुर को पर्यटन के नक्शे में और चमकाएगा।
झील महोत्सव में राजस्थानी कलाकार प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य नाटिका के माध्यम से मां नर्मदा की स्तुति के साथ आरंभ होंगे। झील महोत्सव में शिवनारायण का समूह चकरी घूमर चरी, कालबेलिया जैसे राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति देगा। मंच पर जबलपुर के कलाकारों की भी प्रस्तुतियां होंगी।

बिम्सटेक सम्मेलन में भारत का दबदबा कायम, मोदी ने सदस्य देशों को दिया यूपीआई से जुडऩे का प्रस्ताव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » नर्मदा तट पर बहेगी सुरों की धारा
best news portal development company in india

Top Headlines

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और

बरेला रोड पर बन रही बिल्डरों की सैंकड़ों एकड़ के निर्माणों में खपाई जा रही चोरी की मुरूम, एसडीएम अभिषेक सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ लिया मुरम से भरा हाईवा, कलेक्टर के निर्देश पर बरेला, बरगी, चरगवाँ में सर्वाधिक हो रही अवैध खनिज पकडऩे की कार्रवाहियाँ, बाकी तहसीलें एक्शन में सुस्त

Live Cricket