Download Our App

Home » जीवन शैली » नर्मदा महोत्सव5 से, सुनाई देंगी अभिलिप्सा पांडा, मैथिली ठाकुर, लखवीर सिंह लक्खा की आवाजें

नर्मदा महोत्सव5 से, सुनाई देंगी अभिलिप्सा पांडा, मैथिली ठाकुर, लखवीर सिंह लक्खा की आवाजें

जबलपुर (जयलोक)
माँ नर्मदा की गोद मे बसे संगमरमरी सौंदर्य के लिए मशहूर पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में नर्मदा महोत्सव का आयोजन 5 और 6 अक्टूबर को होगा। नर्मदा महोत्सव का यह लगातार 22 वें वर्ष आयोजन होगा। पूर्व के वर्षो की तरह नर्मदा महोत्सव का इस बार का आयोजन भी धुआंधार जलप्रपात के समीप मुक्ताकाशी मंच पर होगा।
जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा जिला प्रशासन, जिला पंचायत, नगर निगम जबलपुर, नगर परिषद भेड़ाघाट एवं जबलपुर विकास प्राधिकरण के सहयोग से खास शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किये जा रहे इस दो दिवसीय आयोजन में भजनों की सरिता बहेगी। नर्मदा महोत्सव के पहले दिन 5 अक्टूबर की सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण हर हर शंभु फेम पूरी की सुश्री अभिलिप्सा पांडा के भजन होंगे। वहीं दूसरे दिन 6 अक्टूबर की सांस्कृतिक संध्या में मधुबनी की सुश्री मैथिली ठाकुर और पँजाब के लखवीर सिंह लक्खा अपनी सुरीली और खनकती आवाज में भजनों का गायन कर भक्ति रस की सरिता बहायेंगे। नर्मदा महोत्सव के पहले दिन 5 अक्टूबर का आकर्षण प्रख्यात भजन गायिका सुश्री अभिलिप्सा पांडा द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत शाम 7 बजे माँ नर्मदा की पूजा अर्चना से शुरू होगी। पहले दिन के कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक करेंगी।
राज्य सभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा, विधायक अजय विश्नोई, विधायक नीरज सिंह, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक सुशील तिवारी इंदु, विधायक संतोष वरकड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया को कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। नर्मदा महोत्सव के पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत शाम 7.30 बजे कटनी के युवराज सिंह के शास्त्रीय गायन से होगी।

 

प्रेमिका की हत्या कर खुद को गोली मारी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » नर्मदा महोत्सव5 से, सुनाई देंगी अभिलिप्सा पांडा, मैथिली ठाकुर, लखवीर सिंह लक्खा की आवाजें
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket