Download Our App

Home » अपराध » निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया अस्पताल में लापरवाही का आरोप

निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया अस्पताल में लापरवाही का आरोप

जबलपुर (जयलोक)। शहर में एक और निजी अस्पताल में ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। जिसमें एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल और महिला के परिजन आमने सामने आ गए। काफी देर चले हंगामें के बाद पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद हंगामा शांत हुआ।

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा की रहने वाली प्रतीक्षा कौरव नाम की गर्भवती महिला को दौरान संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर क्षेत्र के जैन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां गर्भवती महिला को ऑपरेशन के लिए ले जाया गया महिला ने बच्चे को जन्म दिया और इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही इस बात की खबर परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए जहां परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही की आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस में की शिकायत – गढ़ा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक यशवंत कौरव ने बताया कि नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र के निवासी जिनकी पत्नी प्रतीक्षा गौरव उम्र 27 साल जो गर्भवती थी जिन्हें डिलीवरी के लिए जैन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों के द्वारा महिला की डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं यशवंत ने अस्पताल और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत होना बताया है।

संजय पाठक के खिलाफ  ईडी लोकायुक्त सहित चल रही 7 जाँचें, आदिवासियों से खरीदी गई जमीनों की जाँच कटनी एसपी ने भी शुरू की, बयान हुए दर्ज

भारत ने पाकिस्तान से सेंधा नमक के आयात पर लगाया प्रतिबंध चीन और अन्य देशों में करना पड़ रहा है निर्यात

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया अस्पताल में लापरवाही का आरोप