Download Our App

Home » दुनिया » नित्यानंद राय से मीटिंग के बाद चिराग बोले बातचीत अंतिम चरण में है, पीएम मोदी के रहते सम्मान की चिंता नहीं

नित्यानंद राय से मीटिंग के बाद चिराग बोले बातचीत अंतिम चरण में है, पीएम मोदी के रहते सम्मान की चिंता नहीं

पटना। बिहार चुनावों को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की बातचीत जारी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के आवास पहुंचे। बिहार चुनाव के लिए एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के साथ सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। सब कुछ सकारात्मक है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
किसी भी चीजों को लेकर कोई संशय नहीं हो- बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी के साथ सीट बंटवारे की बातचीत पर एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बातचीत सकारात्मक ढंग से चल रही है और अब अपने अंतिम चरण में है। जिस घोषणा का इंतजार आपलोग कर रहे हैं, वह भी जल्द होने वाली है। हमलोग हर एक चीजों पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। ताकि बाद में गठबंधन के अंदर किसी भी चीजों को लेकर कोई संशय नहीं हो। हम हर छोटे-बड़े मुद्दे, सीटों, उम्मीदवारों और प्रचार को लेकर विस्तृत चर्चा कर रहे हैं। जहां पर मेरे प्रधानमंत्री हैं, वहां पर मुझे अपने सम्मान करने की चिंता नहीं है।

 

जबलपुर डिप्टी कमिश्नर ट्राईबल ने दिया इस्तीफा, गंभीर आरोपों की चर्चाएं सरगर्म

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नित्यानंद राय से मीटिंग के बाद चिराग बोले बातचीत अंतिम चरण में है, पीएम मोदी के रहते सम्मान की चिंता नहीं
best news portal development company in india

Top Headlines

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

Live Cricket