
जबलपुर (जयलोक)। नगर की प्रमुख साहित्यिक शैक्षणिक संस्था मित्र संघ द्वारा नगर निगम जबलपुर के सहयोग से मेगामाइंड के साथ जिला स्तरीय शालेय निबंध लेखन प्रतियोगिता का दो वर्गोंमें आयोजन किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता में 8033 बच्चों ने निबंध लिखे हैं। इन सभी बच्चों को बुधवार 15 अक्टूबर को सायं 4 बजे से एमएलबी मैदान में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। दोनों वर्गों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता को क्रमश: 11 हजार, 5100 तथा 3100 रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। वहीं विजेताओं को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा दोनों ग्रुप में टैबलेट, लैपटॉप एवं स्मार्ट वॉच प्रदान की जा रही है। विजेताओं का अन्य पुरस्कारों के रूप में साइकिल स्कूल बैग मेडल ट्रॉफी गिफ्ट हैंपर प्रमाण पत्र आदि भी प्रदान किए जाएंगे।

Author: Jai Lok







