
जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में जबलपुर के भाजपा नगर अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया। रत्नेश सोनकर को भाजपा नगर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरी सूची में जबलपुर भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष का नाम राजकुमार पटेल के रूप में घोषित हुआ था। दोनों नाम की घोषणा होने के अब नियुक्ति के संघर्ष पर विराम लग चुका है, लेकिन समन्वय बनाने की चुनौती नजर आ रही है। हालांकि दोनों नेता पुराने संगठन और संघ से जुड़े है इसलिए इस बात से आश्वस्त होकर ही प्रदेश संगठन ने यह निर्णय लिया है। वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर रत्नेश सोनकर कार्य कर रहे थे। आज वे भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष हैं। इसी प्रकार राजकुमार पटेल ग्रामीण भाजपा के पदाधिकारी रह चुके हैं। इन दोनों ही नेताओं को संगठन के कार्य का अनुभव है। ऐसी स्थिति में समन्वय स्थापित करने की चुनौती पूर्ण जरूर है लेकिन यह असंभव नहीं है।
अध्यक्ष पद के चुनाव में कई दावेदार मैदान में थे। लेकिन जीत तो किसी एक को ही मिलना थी चुनाव के दौरान लोगों के मनों में पडऩेे वाली गठानों का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। कौन किसी के लिए कहाँ गड्डे खोदेगा, किसका कहाँ साथ देगा किसका नहीं देगा यह सब अब आने वाली चुनौती का खास हिस्सा होगा।
अब पूर्व होगा मजबूत
नगर अध्यक्ष पद के लिए इस बार पार्टी ने जो निर्णय लिया है उसके पीछे प्रमुख रूप से दो वजह बताई जा रहीं हैं। पहले जो सार्वजनिक करने वाली वजह है यह है कि पूर्व क्षेत्र लगातार भाजपा के लिए हार का केंद्र बना हुआ था। इसलिए इस विधानसभा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद यहां दिया गया है। ताकि पूर्व क्षेत्र को भाजपा अपना मजबूत गढ़ बना पाए। इसके अलावा जो पर्दे के पीछे की चर्चा है वह यह है कि नगर का अन्य कोई विधायक अपने क्षेत्र से अध्यक्ष पद नहीं चाह रहा था क्योंकि इससे राजनीतिक शक्ति का विभाजन होता है और समन्वय बनाने में परेशानी होती।

गूगल मैप ने फिर भटकाया… बिजली के खंभे से भिड़ी श्रद्धालुओं की कार

Author: Jai Lok
