Download Our App

Home » दुनिया » पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के 80 नए चेहरों को टिकट देने के बयान पर मची हलचल

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के 80 नए चेहरों को टिकट देने के बयान पर मची हलचल

राजा वडि़ंग के बयान के बाद पार्टी के युवा नेता खुलकर समर्थन में आए
लुधियाना। पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए पार्टी में नई बहस छेड़ दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर 80 नए चेहरों को टिकट देने के उनके बयान ने जहां युवा और महिला नेताओं में नई उम्मीद जगाई है, वहीं पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। राजा वडि़ंग के बयान के बाद पार्टी के युवा नेता खुलकर उनके समर्थन में सामने आ गए हैं। युवाओं का मानना है कि कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी राजा वडि़ंग के समर्थन में लगातार पोस्ट सामने आ रही हैं, जहां इस पहल को राहुल गांधी की सोच से जोडक़र देखा जा रहा है। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा युवाओं को राजनीति में अवसर देने की बात करते रहे हैं और अब राजा वडि़ंग ने उसी सोच को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कई युवा इस वजह से राजनीति से दूरी बनाए हुए थे कि उन्हें कभी मौका नहीं मिलेगा, लेकिन इस तरह के फैसलों से युवाओं का भरोसा बढ़ेगा। मोहिंद्रा ने कहा कि जब युवा राजनीति में आएंगे और उन्हें विधायक बनने का अवसर मिलेगा, तो पंजाब की राजनीति नए विचारों और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।
पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा ने कहा कि पार्टी में कई पढ़ी-लिखी और मेहनती महिलाएं हैं, जिन्हें अब तक पर्याप्त अवसर नहीं मिला है। राजा वडि़ंग के बयान से महिलाओं में भी उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं योग्य होंगी, उनके लिए महिला कांग्रेस टिकट की मांग करेगी।
राजा वडि़ंग के बयान के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं में असंतोष देखा जा रहा है। पार्टी के भीतर यह चर्चा तेज है कि कहीं यह बयान राहुल गांधी के इशारे पर तो नहीं दिया गया। हालांकि कई सीनियर नेता इस फैसले से सहमत नहीं हैं। पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीटों में से यदि 80 सीटें नए चेहरों को दी जाती हैं, तो पुराने नेताओं के लिए केवल 37 सीटें ही बचेंगी। इनमें कांग्रेस के 15 मौजूदा विधायक शामिल हैं। इसके अलावा सांसद राजा वडि़ंग, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं।

 

स्मार्ट सिटी के मैनेजर का सात दिन का वेतन कटेगा, आयुक्त के औचक निरीक्षण में शिनाख्त परेड में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के 80 नए चेहरों को टिकट देने के बयान पर मची हलचल
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket