Download Our App

Home » दुनिया » पचमढ़ी में भाजपा के विधायकों, सांसदों का प्रशिक्षण वर्ग, पब्लिक डीलिंग से लेकर पार्टी रीति-नीति तक सिखाए जाएंगे गुर

पचमढ़ी में भाजपा के विधायकों, सांसदों का प्रशिक्षण वर्ग, पब्लिक डीलिंग से लेकर पार्टी रीति-नीति तक सिखाए जाएंगे गुर

भोपाल (जयलोक)। एमपी के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आज से बीजेपी विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हो रही है। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। कार्यशाला में नेताओं को पब्लिक डीलिंग, मोबाइल और टाइम मैनेजमेंट, पार्टी की रीति-नीति, सांगठनिक कार्यशैली और जनसंघ से भाजपा तक की विकास यात्रा जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्रों में जानकारी दी जाएगी। पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है। 16 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यानी, अगले तीन दिन पूरी सरकार पचमढ़ी से चलेगी। गृह मंत्री अमित शाह भोपाल एयरपोर्ट से रवाना होकर पचमढ़ी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद शाह बीजेपी विधायकों-सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। गृहमंत्री शाह शाम करीब 5 बजे पचमढ़ी से रवाना होंगे।
इलेक्शन मैनेजमेंट पर होगी बात
प्रशिक्षण वर्ग में मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को अलग-अलग सत्रों में पब्लिक डीलिंग, मोबाइल मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट से लेकर पार्टी की रीति-नीति और सफरनामे की जानकारी दी जाएगी। विधायकों सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र में मैनेजमेंट, इनोवेशन और चुनौतियों के साथ सदन में भूमिका पर जानकारी दी जाएगी। इस सत्र में विधायकों सांसदों के तीन ग्रुप बनाए जाएगे। पहले ग्रुप में पहली और दूसरी बार के विधायकों को सांसद सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा संबोधित करेंगे। दूसरे समूह में बाकी बचे वरिष्ठ विधायकों को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संबोधित करेंगे। तीसरे समूह में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास ऊईके संबोधित करेंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मोदी सरकार के विजन पर संबोधन देंगे।
शाह से लेकर सीएम तक सिखाएंगे ‘राजनीति’
गृह मंत्री अमित शाह जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा के बारे में व्याख्यान देंगे। अमित शाह के साथ मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। पहले दिन चार सत्र होंगे। डेढ़ घंटे के लंच ब्रेक के बाद करीब साढ़े तीन बजे से पहला सत्र होगा। इस सत्र में हमारा विचार और पंच निष्ठा विषय पर प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव संबोधन देंगे। इसके बाद दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर भाजपा की कार्यपद्धति पर जानकारी देंगे। दूसरे दिन के शुरुआती सत्र में विधायकों-सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र में मैनेजमेंट इनोवेशन और चुनौतियों के साथ सदन में भूमिका पर जानकारी दी जाएगी इस सत्र में विधायकों-सांसदों के तीन ग्रुप बनाए जाएंगे। पहले ग्रुप में पहली और दूसरी बार के विधायकों को सांसद सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा संबोधित करेंगे। दूसरे समूह में बाकी बचे वरिष्ठ विधायकों को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संबोधित करेंगे। तीसरे समूह में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास ऊईके संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद विकसित मप्र 2047-अवसर एवं चुनौती( 2003 से 2025) तक की पृष्ठभूमि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपना वक्तव्य देंगे।

 

पुलिस के वाहन को टक्कर मारकर भागे गाँजा तस्कर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पचमढ़ी में भाजपा के विधायकों, सांसदों का प्रशिक्षण वर्ग, पब्लिक डीलिंग से लेकर पार्टी रीति-नीति तक सिखाए जाएंगे गुर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket