Download Our App

Home » राजनीति » पटवारी की जम्बो टीम में शहर के दिग्गज कांग्रेसी भी हुए शामिल

पटवारी की जम्बो टीम में शहर के दिग्गज कांग्रेसी भी हुए शामिल  

लखन घनघोरिया प्रदेश उपाध्यक्ष और विनय सक्सेना संजय यादव बने महासचिव,  समितियों में भी शामिल हुए कई दिग्गज

जबलपुर (जयलोक)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद जीतू पटवारी अपने कार्यकाल के 10 माह बाद अब जाकर अपनी टीम बना पाए हैं। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के कारण प्रदेश कांग्रेस के नए पदाधिकारी नहीं बन पाए थे। अब जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस की 177 सदस्यों वाली एक जंबो टीम बनाई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की मंजूरी के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने कल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के नामों की घोषणा कर दी। इस नई कार्य कार्यकारिणी में शहर के कई दिग्गज कांग्रेस के नेताओं को भी शामिल किया गया है।     प्रदेश कांग्रेस के 17 नए उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनमें पूर्व क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं 71 नेताओं को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है। इन महासचिवों में शहर के पूर्व विधायक विनय सक्सेना तथा ग्रामीण क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय यादव को भी प्रदेश कांग्रेस का नया महासचिव बनाया गया है। 16 सदस्यों की कार्य समिति में जबलपुर के राज्यसभा के सदस्य विवेक तन्खा भी सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस में 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं जिनमें पूर्व मंत्री और  पूर्व विधायक तरुण भनोत को भी सदस्य बनाया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य भी बने
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 40 वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इन नेताओं में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, जगदीश सैनी, कदीर सोनी, कौशल्या गोटिया, रमेश चौधरी और सन्मती सैनी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » पटवारी की जम्बो टीम में शहर के दिग्गज कांग्रेसी भी हुए शामिल