Download Our App

Home » अपराध » पनागर लूट कांड के गिरफ्तार दो आरोपियों से जल्द होगी रिकवरी, कई जानकारियाँ आईं सामने, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

पनागर लूट कांड के गिरफ्तार दो आरोपियों से जल्द होगी रिकवरी, कई जानकारियाँ आईं सामने, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

जबलपुर (जयलोक)। 16 दिसंबर को पनागर में सराफा कारोबारी पिता पुत्र के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस लूटकांड से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में चार लुटेरों की तलाश की जा रही है।
पनागर थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी पिता पुत्र को बंदूक की नोंक पर लूटने और उन्हें गोली से घायल करने की वारदात हुई थी। इस वारदात के बाद से ही लगातार पुलिस लुटेरों को पकडऩे का प्रयास कर रही थी। जबलपुर पुलिस को इस मामले में सफलता हाथ लगी है और इस लूट कांड के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार लूट का सामान भी बरामद हुआ है और कुछ और बरामद होना बाकी है।

पुलिस के समक्ष कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ निकाल कर सामने आई हैं जिस पर पुलिस काम कर रही है जल्द ही इससे संबंधित बड़ा खुलासा पुलिस के द्वारा किया जाएगा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय शुरू से ही निगरानी रखे हुए थे और जाँच करने वाली टीमों से लगातार समय-समय पर आरोपियों के संबंध में की जा रही जांच पड़ताल की कार्यवाही की समीक्षा कर रहे थे।

अधिक हो सकती है आरोपियों की संख्या

इस लूट कांड के बाद से पुलिस के खिलाफ  सराफा व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया था। इस कांड के आरोपियों को जल्द से जल्द पकडऩा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इनमें से एक को उत्तर प्रदेश और दूसरे को महाराष्ट्र से पकडक़र लाये जाने की जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार अभी चार और आरोपियों की जानकारी पुलिस के समक्ष आई है लेकिन इस वारदात में शामिल लोगों की संख्या और बढ़ सकती है। इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

50 तोला सोना 5 किलो चांदी के जेवर लूटे गये थे

16 दिसंबर की रात को दुकान बंद करके लौट रहे पनागर के जयप्रकाश वार्ड निवासी सुनील सराफ  उर्फ  भूरा 54 साल और उनके बेटे संभव पर पहले से नजर रख रहे लुटेरों ने बंदूक के नोक पर लूट की थी। पिता पुत्र से लुटेरों ने सोने चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया था जिसमें लगभग 50 तोला सोना और 5 किलोग्राम के चांदी के आभूषण रखे थे।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अभी जिन लुटेरों को पकड़ा है उनमें दीपक त्रिपाठी और गोविंद पांडे के नाम सामने आए हैं इनके साथ चार और लोग इस वारदात में शामिल थे जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जल्दी पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी इसमें कई चौंकाने वाली जानकारियाँ पुलिस को पूछताछ के दौरान मिली है।

 

साल के पहले दिन गुलजार रहे पार्क, धार्मिक और पर्यटन स्थल, पहले दिन खुशनुमा नजर आया शहर का माहौल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पनागर लूट कांड के गिरफ्तार दो आरोपियों से जल्द होगी रिकवरी, कई जानकारियाँ आईं सामने, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा
best news portal development company in india

Top Headlines

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

Live Cricket