9 बजे सुबह हुई 4 हत्याएँ.. काल के ग्रास में समाई 4 जिंदगियां ..सांसद ,विधायक, कलेक्टर – एसपी मौके पर पहुंचे ,तनावपूर्ण स्थिति, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात ,देखिये हालात
जबलपुर (जय लोक) । संस्कारधानी के एक गॉव में आज की सुबह खूनी सुबह के रूप में बदल गई जब दो समाज के लोग आपस में टकरा गए । खुलकर लाठी डंडे तलवार चाकू चले जिसमें चार लोगों की जान चली गई दो लोग जीवन से संघर्ष कर रहे हैं । घटना जिले के पाटन थाना क्षेत्र के टिमरी गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के कारण आज सोमवार को हुए विवाद के बाद नरसंहार को अंजाम देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। सांसद आशीष दुबे, क्षेत्रीय विधायक अजय बिश्नोई ,कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय मौके पर पहुंच गए । पाठक परिवार और साहू परिवार के बीच में किसी के खेत में जुआँ खिलाए जाने की बात पर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी पुरानी रंजिश को आज सुबह फिर चिंगारी मिल गई और दोनों पक्षों के बीच में बहसबाजी और गालीगलौज हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने समर्थकों को बुला लिया। साहू समाज के लोग पहले मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दुबे और पाठक परिवार के लोगों को संभालने का मौका ही नहीं दिया और ताबड़तोड़ हथियारों से हमला कर दिया। घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया है और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगे प्रशासन के समक्ष रखी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें समझाइए देने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुछ टीमें रवाना की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतक के परिजनों को और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
https://www.instagram.com/share/reel/_yl9j681T
*जबलपुर में हुआ नरसंहार चार लोगों की हत्याएं मुख्यमंत्री ने की सहायता की घोषणा , मौके पर पहुंचे… देखिए हालात*
मृतक और हमलावर दोनों पर पूर्व से मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। घटना स्थल पर तनावपूर्ण माहौल है। इस भीषण नरसंहार में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर तैनात कर दी गई है जबकि हमलावर पक्ष के लोग घर से फरार हो गए हैं।
टिमरी गांव में साहू और दुबे-पाठक परिवारों के बीच बीते कुछ समय से विवाद चला रहा था। दुबे और पाठक परिवार बीते काफी दिनों से साहू परिवार के सदस्यों को जुआँ खेलने से रोकने का प्रयास कर रहे थे, इसके लिये कई बार समझाईश भी दी गई। आज सुबह एक बार फिर दोनों का आमना सामना हो गया और बात बिगड़ गई। इसी दौरान साहू परिवार के सदस्य हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां बैठे दुबे और पाठक परिवार के सदस्यों पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया।
इन लोगों की हुई मौत, इन लोगों ने किया हमला
अनिकेत दुबे, कुंजन पाठक ,चंदन पाठक और समीर दुबे की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर मृतक के परिजन अखिलेश दुबे ने अपने बयान में बताया कि हमला करने वालों में पप्पू साहू, मनोज साहू ,चंद्रभान साहू ,दिनेश साहू ,सर्वेश साहू, विवेक साहू महेश साहू, कालू साहू ,संदीप साहू, लाली नामदेव सहित 10 12 लोग और मौजूद थे जिन्होंने आते साथ ही हथियारों से हमला कर दिया। दो अन्य विपिन और छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों का उपचार जारी है।
मृतकों को दो-दो लाख घायलों को 50 हजार की मुख्यमंत्री निधि सहायता
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के द्वारा राज्य शासन की ओर से ग्राम टिमरी पाटन की घटना में मृत चार व्यक्तियों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये और घायल दो व्यक्तिओं को 50-50 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
