
जबलपुर (जयलोक)। बरगी थाना क्षेत्र में दास्ता पति ने बका मारकर अपनी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें पत्नी की मौत हो गई तो वहीं उसकी बेटी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह घटना नशे की हालत में हुई। विवाद का कारण पारिवारिक कलह है। जिसमें आएदिन पति पत्नी का विवाद होता था।
शुक्रवार-शनिवार की रात हुई इस घटना की चर्चा अब भी क्षेत्र में की जा रही है। मृतक महिला की पहचान अंजुम बानो उर्फ राधा भूमिया के रूप में हुई। महिला करीब 12 साल पहले अपने पहले पति छिंदवाड़ा चांदामेटा निवासी राशिद शाह को छोडक़र अपने दो बच्चों महक और आशीष के साथ रामजी भूमिया के साथ रहने लगी थी। महिला का तौसीफ नाम का एक बड़ा बेटा और है, जो कही बाहर रहता है। पति के छोडऩे के बाद में दोनों ने प्रेम विवाह किया और साथ रहने लगे। घटना की रात आरोपी रामजी भूमिया शराब के नशे में था, पारिवारिक कलह के कारण उसका अंजुम बानो से विवाद हुआ, झगड़ा इतना बढ़ गया कि रामजी ने घर में रखे तेजधार हथियार से अंजुम बानो और उनकी बेटी महक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ दोनों मां-बेटी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही अंजुम बानो ने दम तोड़ दिया। बेटी महक की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

पड़ोसियों ने बताया रोज होते थे झगड़े
स्थानीय लोगों और मृतका के परिजन ने बताया कि रामजी भूमिया और अंजुम बानो के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। महिला कई बार घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी थी, लेकिन सामाजिक दबाव और बच्चों की खातिर वह रामजी के साथ रह रही थी। कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी का स्वभाव हिंसक था और वह आए दिन शराब पीकर परिवार को प्रताडि़त करता था।
हाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग केदारनाथ धाम के लिए भरी थी उड़ान

Author: Jai Lok
