
जबलपुर (जयलोक)। पीएम आवास योजना के तहत नगर निगम और अन्य नगरीय क्षेत्र में इस योजना के क्रियान्वयन की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिसकी समीक्षा कलेक्टर दीपक सक्सेना ने नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव, अपर कलेक्टर मिशा ङ्क्षसह सहित एसडीएम एवं सीएमओ के साथ बैठक में की। जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया कि किसी के प्रभाव में आकर मकानों के पट्टे ना बांटे जाएं।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने निर्देश दिए है कि पीएम आवास योजना के लिए पट्टा वितरण का कार्य 15 अगस्त तक के लिए सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति को ही पट्टा दिया जाए अपात्र व्यक्ति को नहीं, इस कार्य में पूरी सावधानी बरती जाए।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को पट्टा वितरण करने में कोई आपत्ति नहीं हैं, लेकिन किसी भी अपात्र व्यक्ति को पट्टा वितरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना किसी के प्रभाव में आए निष्पक्षता के साथ काम करें।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्डवार पट्टे के आवेदनों की समीक्षा करें और जिन आवेदनों को खारिज करना है, उनका सर्वे अवश्य कराएं, साथ ही जिनको पट्टा दिया जाना है, उनकी सूची तैयार की जाए।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने सभी सीएमओ से कहा कि 31 जुलाई की स्थिति में कितने आवेदन आए हैं, इसकी जानकारी उन्हें दी जाए। बैठक में धारणाधिकार के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में भी चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।
नए आयात शुल्क पर ट्रंप का फैसला, अब 7 अगस्त से लागू होंगे टैरिफ 68 देशों को किया गया टारगेट
Author: Jai Lok







