Download Our App

Home » दुनिया » पुलिस पर फिर हमला, मारपीट की सूचना पर पहुँची टीम से हथियार छीनने की कोशिश

पुलिस पर फिर हमला, मारपीट की सूचना पर पहुँची टीम से हथियार छीनने की कोशिश

सोनपुर। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। गया, अररिया, मुंगेर, भागलपुर, मधुबनी और पटना के बाद अब सोनपुर में भी पुलिस टीम पर हमला किया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के जैतिया गांव की है, जहां दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान कुख्यात बदमाश और उसके गुर्गों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की, यहां तक कि उनकी वर्दी तक फाड़ दी। इस हमले में एएसआई विनय कुमार और दो सिपाही घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही हमलावर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मंटू गोप, उसके भाई बबलू राय और परवेजाबाद के राकेश कुमार उर्फ मनु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घायल एएसआई विनय कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस बल के साथ गौतम चौक के पास गश्त कर रहे थे, तभी जैतिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन से उतरी, तो अचानक एक दर्जन से अधिक लोगों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ जारी है।

 

नए आबकारी आयुक्त दुरस्त, कर रहे शहर में शराब का कारोबार, आज फिर जारी हुए टेंडर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पुलिस पर फिर हमला, मारपीट की सूचना पर पहुँची टीम से हथियार छीनने की कोशिश
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket