Download Our App

Home » जबलपुर » प्रदेश के पहले आधुनिक हुए राजस्व रिकार्ड रूम का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश के पहले आधुनिक हुए राजस्व रिकार्ड रूम का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जबलपुर (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शाम कलेक्ट्रेट स्थित अपडेटेड राजस्व रिकार्ड रूम का लोकार्पण करेंगें। जिसको लेकर कलेक्टर कार्यालय में सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गईं हैं। तैयारियों को लेकर एक दिन पूर्व कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की थी। जिसमें सभी को दायित्व भी सौंपे गए थे। वहीं आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राजस्व रिकार्ड रूम का लोकार्पण किए जाने के बाद सभी को आसानी से रिकार्ड उपलब्ध हो सकेगा।
कलेक्ट्रेट के राजस्व रिकार्ड रूम को अपडेट करने के लिए कई दिनों से कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए थे। जो अब पूर्णत: अपडेट हो गया है।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने राजस्व रिकार्ड रूम के मूल रूप से सामने आ रही परेशानी की नब्ज को पकड़ा और पाया कि कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम का संचालन केवल कुछ चुनिंदा लोगों के हाथ में है इसकी व्यवस्था ऐसी बनाई गई थी कि सिर्फ  कुछ लोग ही यहां स्वार्थ सिद्धि का खेल कर पा रहे थे। इस व्यवस्था को तोडऩे का काम कलेक्टर ने किया और अब राजस्व रिकॉर्ड रूप दलाली प्रथा से मुक्त हो चुका है।
राजस्व रिकार्ड रूम अपडेट होने से मामलों में जरूरत पडऩे पर उपलब्ध रिकॉर्ड की प्रति प्राप्त कर सकते हैं। मूल रूप से राजस्व का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है राजस्व अभिलेख जिसके आधार पर ही राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण हो पाता है और आम आदमी को इंसाफ  मिल पाता है। 1910 से लेकर वर्तमान तक के रिकॉर्ड को पुन: व्यवस्थित ढंग से जमाने का कार्य और उसे आसानी से आम व्यक्ति को उपलब्ध कराने का कार्य कलेक्टर द्वारा कराया गया है। यह मध्य प्रदेश का पहला जिला है जो इस पहल का संचालन कर रहा है। कलेक्टर की इस पहल से रिकार्ड रूम की दशा और दिशा बदल गई। यह कहा जा सकता है कि अब किसी प्रकार की नकल या रिकार्ड निकालने के लिए बाबू और चपरासियों के मोहताज रहने की जरूरत नहीं रहेगी। एक प्रकार से रिकॉर्ड कहां रखा गया है कैसे रखा गया है यह बताना आसान होगा। आवेदन लगाने पर निश्चित समय में उन्हें नकल प्राप्त हो जाएगी। सालों पुराने कपड़े के बस्तों में बांधे रखें रिकॉर्ड को अब सुव्यवस्थित तरीके से प्लास्टिक के बड़े-बड़े डब्बों में तरीके से जमाया गया है। जिसमें तहसील के हिसाब से कलर कोडिंग की गई है। जिसमें प्लास्टिक के बॉक्स पर मौजावार, वर्षवार, मदवार, जानकारी दर्ज की गई है।

ऑनलाइन एप्लीकेशन तैयार

आधुनिक दौर के अनुरूप ऑनलाइन एप्लीकेशन तैयार की गई है जिसमें सभी जानकारी को डाला गया है पोर्टल पर केस की जानकारी देते ही है पता चल जाएगा कि किस रैक में किस खंड में और किस बक्से में किस नंबर के साथ वह रिकॉर्ड रखा हुआ है। केस की लोकेशन का प्रिंट निकालने की सुविधा भी दी गई है ताकि प्रिंट दिखाकर आसानी से नकल प्राप्त की जा सके।

ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का शाम 4.50 बजे आगमन होगा, शाम 5.10 बजे से 6.50 तक उनका कार्यक्रम आरक्षित है। शाम 6.15 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुँचेंगे और राजस्व रिकार्ड रूम का लोकार्पण करेंगे। शाम 6.45 बजे से शाम 6.50 बजे तक का कार्यक्रम उनका आरक्षित रहेगा। वे शाम 7.40 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे और रात 8 बजे भोपाल रवाना होंगे।

 

नाइजीरियन युवक से मिले दस लाख रूपये, सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़ा

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » प्रदेश के पहले आधुनिक हुए राजस्व रिकार्ड रूम का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
best news portal development company in india

Top Headlines

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और

बरेला रोड पर बन रही बिल्डरों की सैंकड़ों एकड़ के निर्माणों में खपाई जा रही चोरी की मुरूम, एसडीएम अभिषेक सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ लिया मुरम से भरा हाईवा, कलेक्टर के निर्देश पर बरेला, बरगी, चरगवाँ में सर्वाधिक हो रही अवैध खनिज पकडऩे की कार्रवाहियाँ, बाकी तहसीलें एक्शन में सुस्त

Live Cricket