Download Our App

Home » भारत » प्रधानमंत्री को जितनी गाली दोगे उतना कमल खिलेगा

प्रधानमंत्री को जितनी गाली दोगे उतना कमल खिलेगा

राहुल में थोड़ी भी शर्म है तो मोदीजी और उनकी मां से माफी मांगें-अमित शाह

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी और उनकी मां को गाली देने के मामले में असम में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आज शुक्रवार को गुवाहाटी में कहा- बिहार में कांग्रेस ने पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे। इनके दूषित प्रयास को देखकर मुझे मालूम है, इन्हें जनता का समर्थन नहीं है। शाह ने कहा- मोदीजी की माताजी का जीवन गरीब घर में अपनी सभी संतानों को संस्कारी करके बड़ा करने में बीता। उनका बेटा पूरे विश्व में ख्याति पा रहा है। राहुल गांधी को थोड़ी भी शर्म है तो मोदी जी और उनकी दिवंगत मां के लिए कहे गए अपशब्दों पर माफी मांगें।
अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं, वे राजभवन के नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र विंग समेत कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने पहुंचे थे। भारत की राजनीति में, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार से घृणा और तिरस्कार की नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है। उसका निम्न स्तर का एक प्रदर्शन उनकी घुसपैठिया बचाओ यात्रा में देखने को मिला। यात्रा में राहुल गांधी के स्वागत के मंच से नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्द बोलकर सबसे क्रूरित काम किया है।

मैं आज इस मंच से राहुलजी ने जिस प्रकार से घृणा की राजनीति शुरू की है। उसकी और पीएम मोदी की स्व. माताजी के लिए जो अपशब्द कहे गए, उसकी हृदय से निंदा करता हूं। मैं देश को कहना चाहता हूं कि वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी, गर्त में ले जाएगी।
ये आज से नहीं मोदीजी जब से पीएम बने तब से सोनिया जी, राहुल जी, मणिशंकर अय्यर, जयराम रमेश, दिग्विजिय सिंह, रेणुका चौधरी हर कांग्रेस नेता ने मोदी जी के लिए अपशब्द कहे। कोई मौत का सौदागर कहता है, कोई जहरीला सांप कहता है, कोई नीच आदमी कहते है, कोई रावण कहता है, कोई भस्मासुर बताता है, कोई वायरस बताता है।
इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करके आपको (कांग्रेस) जनादेश प्राप्त होगा? मैं कांग्रेस को कहना चाहता हूं- जितनी ज्यादा गालियां मोदीजी को दोगे, कमल का फूल उतना ही खिलकर आसमान को छूएगा। हर चुनाव में कांग्रेस ने ये प्रयास किया। गाली दी, लेकिन मुंह की खाई। फिर विजय को झुठलाने के लिए घुसपैठिया बचाओ यात्रा लेकर आए।

राहुल के मंच से प्रधानमंत्री को गाली दी गई थी
बिहार के दरभंगा में गुरुवार को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक मंच से कुछ लोगों ने पीएम मोदी गाली दी। इसे लेकर बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में एफआईआर की मांग की। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी।  एक दिन बाद आज शुक्रवार को इस मामले में दरभंगा पुलिस ने गुरुवार देर रात रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है।

साधारण सभा की बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने दिया धरना, फ्लाई ओवर निर्माण का श्रेय और कचरा कलेक्शन पर आमने सामने आए भाजपा-कांग्रेस पार्षद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » प्रधानमंत्री को जितनी गाली दोगे उतना कमल खिलेगा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket