Download Our App

Home » दुनिया » प्रयागराज में बस-बोलेरो में भिड़ंत, 10 मृत, 19 घायल

प्रयागराज में बस-बोलेरो में भिड़ंत, 10 मृत, 19 घायल

बस और बोलेरो में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के थे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हो गया। यहां महाकुंभ में स्नान करने आ रहे 10 श्रद्धालुओं की सडक़ हादसे में मौत हो गई है और 19 घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक बोलेरो और बस में भीषण टक्कर हुई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बस और बोलेरो में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज के डीसीपी ने घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई और हादसे में बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे और संगम स्नान के लिए जा रहे थे।
उधर, हादसे में बस में सवार 19 लोग घायल हुए हैं। ये लोग संगम में स्नान के बाद वाराणसी लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार लोग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस हादसे की जांच कर रही है। प्रयागराज में बस और बोलेरो हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं। साथ ही सीएम ने घायलों के समुचित उपचार की बात कही है।

 

केरल में रैगिंग, जूनियर्स के कपड़े उतारे, प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुँचाई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » प्रयागराज में बस-बोलेरो में भिड़ंत, 10 मृत, 19 घायल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket