Download Our App

Home » जबलपुर » प्रेमनाथ के जन्मदिन पर आज समारोह

प्रेमनाथ के जन्मदिन पर आज समारोह  

जबलपुर (जयलोक)। अपने अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले विश्वप्रसिद्ध अभिनेता प्रेमनाथ का जबलपुर से विशेष नाता रहा है। उनका निवास, एम्पायर टॉकीज और मां नर्मदा के पवित्र तट की किनारे जिलहरीघाट पर स्थित उनका समाधि स्थल आज भी यहाँ के लोगों के ह्रदय में प्रेमनाथ की यादों को तरोताजा कर रहा है। यही कारण है कि जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से हिंदी सिनेमा के महान कलाकार प्रेमनाथ के 98 जन्मदिवस पर पी.एस.एम. कॉलेज के प्रेक्षागृह में आज गुरुवार को प्रेमनाथ के जन्मदिन पर समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रेमनाथ ने नायक, खलनायक जैसी अनेक सुपरहिट फिल्मो में किरदार का सफल अभिनय कर जबलपुर को हिंदी सिनेमा में नई पहचान दिलाई है। 21 नवम्बर 1926 को करांची में जन्मे प्रेमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 1940 के दशक में की थी। उन्होंने अपनी पहली फिल्म आजाद (1946) में अभिनय कर ही कला प्रेमियों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया। प्रेमनाथ अपनी अद्वितीय अभिनय शैली के लिए जाने जाते थे। प्रेमनाथ को फिल्मफेयर एवं सिने गोल्ड पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » प्रेमनाथ के जन्मदिन पर आज समारोह
best news portal development company in india

Top Headlines

स्वच्छता और बेहतर वायु गुणवत्ता के लिए निगम प्रशासन की सक्रिय पहल, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ सभी दिग्गज अधिकारी मैदान में उतरे, अपर आयुक्त चौहान निरीक्षण करते हुए

जबलपुर (जयलोक) शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमला

फरार करोड़ों की ठगी का ईनामी आरोपी अमित खम्परिया गिरफ्तार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने नागपुर से दबोचा, बाउंसर और हथियार रखने का शौकीन है अमित खम्परिया, पुलिस अधिकारी खम्परिया की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए

Live Cricket