Download Our App

Home » अपराध » फर्जी वीडियो बनाना भारी पड़ेगा रीलबाजों को, पुलिस में की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शिकायत

फर्जी वीडियो बनाना भारी पड़ेगा रीलबाजों को, पुलिस में की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शिकायत

जबलपुर (जय लोक)। बिना जिम्मेदारी के केवल अपने सोशल मीडिया के पेज पर और इंस्टाग्राम के पेज पर लाइक पाने की लालच में लोग शहर की शांत व्यवस्था में भ्रम फैलाकर जबरदस्ती तनावपूर्ण स्थिति निर्मित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे ही किसी युवक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ए आई तकलीक का गलत उपयोग कर फर्जी वीडियो बना दिया जिसमें एक यात्री विमान की जबलपुर रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी लैंडिंग दिखाई गई और तनाव फैलाने का प्रयास किया गया।

वीडियो में एक युवक बता रहा है कि पायलट को रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। जबलपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना का खंडन करते हुए मामला पुलिस को सौंप दिया है। खमरिया पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को बताया गया कि यह वीडियो लाइक और व्यू पाने के लिए एआई से जनरेट किया गया है।तनाव फैलाने वाले इस एआई जनरेटेड वीडियो में जबलपुर रेलवे स्टेशन दिखाया गया है। ट्रैक पर इंजन खड़ा हुआ है, उसके बगल से एक बड़ा हवाई जहाज भी खड़ा है। दोनों में टक्कर हो गई। वीडियो में एक युवक बता रहा है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन में आज तक कभी ऐसा नहीं देखा गया कि जहाज सीधे पटरियों पर लैंड होगा।

सब लोग हैरान हैं, वहीं पायलट ने कहा कि एमरजेंसी थी, इसलिए रेलवे स्टेशन में आकर रुक गया, अब यह आगे नहीं बढ़ सकता। ट्रेन भी नहीं चल सकती। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 14 सेकेंड का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें युवक बता रहा है कि रेलवे स्टेशन में अदभुत घटना हो गई है। एक यात्री विमान लैंडिंग करते हुए रेलवे ट्रैक पर आकर खड़ा हो गया है। पुलिस मौके पर है और लोगों को दूर रखा जा रहा है। पायलट का कहना था कि तकनीकी खराबी के कारण हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच पाया और रेलवे स्टेशन पर लैंड करना पड़ा।

जबलपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर पांडे ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस को मामला सौंप दिया है और जनता से अपील की है कि लाइक और व्यू पाने के लिए ऐसा कुछ न करें, जो लोगों को परेशानी में डाल दे। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो न बनाएं और उन्हें इंस्टाग्राम, वेबसाइट या अन्य प्लेटफॉर्म पर न डालें। अशिक्षित लोगों के लिए यह वीडियो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होते हैं। ऐसी खबरों को देखकर वे विचलित हो जाते हैं और अपने परिवार वालों की चिंता करते हुए एयरपोर्ट या फिर रेलवे स्टेशन अधिकारियों को फोन करने लगते हैं या वहां पहुंच जाते हैं।

निगम मंडलों में कभी भी हो सकता है ताजपोशी का ऐलान, वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय बिश्नोई का नाम भी चर्चाओं में आया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » फर्जी वीडियो बनाना भारी पड़ेगा रीलबाजों को, पुलिस में की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शिकायत
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket