
जबलपुर (जयलोक)।शहर के एक युवक ने इंदौर निवासी एक युवक के साथ फार्चुनर कार बेचने के नाम पर 38 लाख रूपयों की ठगी की है। पैसे लेने के बाद आरोपी ना तो अब कार दे रहा है और ना ही पैसे वापस लौटा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज की है।
अधारताल थाने में बिहारीलाल मित्तल निवासी बीजी स्कीम न. 74 विजय नगर जिला इंदौर ने लिखित शिकायत की कि उसकी जान पहचान 2024 में हासिम निवासी भोपाल से हुई थी जिससे वाहन खरीदने के सम्बंध में चर्चा हुई थी।

हासिम ने अपने जान पहचान के जबलपुर निवासी सयैद अली अब्बास नकवी उर्फ शिबू की फार्चुनर कार एमपी 20 जेड एल 2909 का विक्रय सौदा 18 अप्रेल 2024 को अधारताल तिराहे के पास हुआ था। सौदे के मुताबिक उसने सयैद अली अब्बास नकवी को 38 लाख 50 हजार रूपये का ऑनलाईन एवं नगद भुगतान किया था।
विक्रय पत्र 6 माह में एनओसी देने की शर्त पर स्थापित किया गया था किंतु 6 माह पूर्ण होने के पश्चात भी सयैद अली अब्बास नकवी ने एनओसी प्रदान नहीं की गयी, सयैद अली ने भरोसा दिलाकर गाड़ी वापस ले ली थी। सयैद अली से बार बार कहने पर भी न ही कार एवं एनओसी दे रहा है न ही रूपये वापस कर रहा है।

शिकायत पर सयैद अली के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश जारी है।
Author: Jai Lok







