
जबलपुर (जयलोक)। शहर में सनकी लोगों की कमी नहीं हैं कोई रातों रात फेमस होने के लिए जान जोखिम में डालकर उटपटांग हरकत कर रहा है तो कोई फ्लाईओवर पर चढक़र अपनी बहादुरी दिखा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो कल गुरूवार की शाम का सामने आया है। शाम 6 बजे के करीब इस युवक ने सेल्फी लेने के लिए जानलेवा जोखिम उठाया। जिसमें एक युवक फ्लाईओवर पर बने बो स्ट्रिंग ब्रिज पर चढक़र अपने सनकपन का सबूत देता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे देखने वाले लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी कोई कार्रवाही नहीं की गई है।
पूर्व में भी कुछ इसी तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं। जिसमें लोग या तो फ्लाई ओवर पर रील्स बना रहे थे तो कुछ यहां की दीवारों को गंदा कर रहे थे। इस प्रकार की हरकत ओछी सोच को दर्शाती है।

Author: Jai Lok







