Download Our App

Home » Uncategorized » फ्लाई ओवर का द्वंद आज शाम दिखेगा सडक़ों पर क्या कांग्रेसी आसानी से पूरा कर पाएँगे अपना अभियान

फ्लाई ओवर का द्वंद आज शाम दिखेगा सडक़ों पर क्या कांग्रेसी आसानी से पूरा कर पाएँगे अपना अभियान

जबलपुर, (जयलोक)। मदन महल से लेकर दमोह नाका तक निर्मित होने जा रहे प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर को लेकर जबर्जस्त खींचतान काँग्रेस और भाजपा के बीच नजर आ रही हैं। कांग्रेस इसके जबरिया लोकार्पण पर अड़ी हुई है और आज शाम को जनता से भी आव्हान किया है कि वह सब दशमेश द्वार पर एकत्रित हों और वहां से फ्लाई ओवर का लोकार्पण करने चलें।
वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेताओं का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्मित किया जा रहा है यह फ्लाई ओवर अभी पूरा नहीं हुआ है। इसमें लाइट लगने का कार्य बाकी है, सौंदर्यीकरण का कार्य बाकी है, पेंटिंग का कार्य बाकी है और मदन महल स्टेशन की ओर बास्केटबॉल कोर्ट बच्चों के लिए तैयार हो रहा है।
सबसे बड़ी बात अभी दमोहनाका की ओर चल रहे कार्य में वक्त लगेगा और ऐसी स्थिति में इसको चालू करना उचित नहीं हैं। कुछ ही समय में यह सभी कार्य पूरे हो जाएंगे उसके बाद सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होने पर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
आज कांग्रेस ने इस फ्लाईओवर के लोकार्पण का आवाहन किया है। भाजपा इसको कांग्रेस की राजनैतिक श्रेय लेने की हरकत बता रही है और पूरी संभावना है ये दोनों आज आमने सामने हो जाये।

प्रशासन की व्यवस्था, बल तैनात

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि इस आंदोलन प्रदर्शन के दौरान पूर्ण रूप से कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। कानूनी मर्यादाओं का उल्लंघन करने वालों के ऊपर मामला दर्ज किया जाएगा शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन हो सभी मर्यादित आचरण करें कोई विवाद की स्थिति निर्मित ना हो इसको सुनिश्चित किया जाएगा।

30 जून तक दमोहनाका बंद

इस पूरे हंगामे के बीच में एक सुखद समाचार यह है कि इस फ्लाईओवर के कार्य को और गति प्रदान करने के लिए दमोहनाका पर निर्मित हो रही रोटरी के नीचे नाली निर्माण, सडक़ निर्माण, लाइट की लाइन आदि बिछाने का कार्य अत्यधिक ट्रैफिक के कारण गति से नहीं हो पा रहा था। इसलिए इसको 12 जून की रात 12 से आगामी 30 जून तक पूर्ण रूप से बड़े वाहन चौपाइयां वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।
यातायात प्रशासन ने इसके लिए अलग-अलग मार्गों को डायवर्ट किया है। निर्माण कर रही कंपनी को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समय सीमा में ही इन कार्यों को पूरा किया जाए।

फ्लाई ओवर को लेकर राजनीति गरमाई,कल नजर आ सकता टकराव

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » फ्लाई ओवर का द्वंद आज शाम दिखेगा सडक़ों पर क्या कांग्रेसी आसानी से पूरा कर पाएँगे अपना अभियान
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket