Download Our App

Home » अपराध » फ्लाई ओवर हुआ लावारिस ना पुलिस का डंडा ना प्रशासन की कार्यवाही

फ्लाई ओवर हुआ लावारिस ना पुलिस का डंडा ना प्रशासन की कार्यवाही

 ्र
गंवारों का काम जारी, रील का नाच, ऊँट की सवारी, तो स्टील ब्रिज पर चढ़ गए लडक़े

जबलपुर (जयलोक)। प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर इन दिनों जबलपुर के नमूने और गंवारों की हरकतों के कारण चर्चा में है। चर्चा भी इसलिए क्योंकि यहां ना तो प्रशासन का जोर दिखाई दे रहा है ना ही पुलिस का डंडा चल रहा है और यह 1200 करोड़ का अपना फ्लाई ओवर लावारिस हालत में नमूनों की हरकतों का अड्डा बन गया है।
स्थिति इतनी खराब हो गई है कि यातायात की दृष्टि से इतने महत्वपूर्ण फ्लाई ओवर पर नियम कानून की अनदेखी करने वालों की कमी नहीं है। लोगों की भागदौड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर पिकनिक स्पॉट जैसा माहौल बना कर लोग काम करने पहुँच गए थे इसी मौके का फायदा उठाकर ऊंट की सवारी करवाने वाले भी यहां पहुँच गए और यहां आने वाले लोगों को फ्लाई ओवर के ऊपर ही एक चक्कर ऊंट का लगाने का काम शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस पहुँची और ऊंट वाले को समझाइए देकर पुल से नीचे उतारा। इसी प्रकार यहां पर जान से खिलवाड़ करने वाले हुड़दंग मचाने वाले युवाओं का भी रोजाना सर्कस देखा जा सकता है।
विगत दिवस वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लडक़े स्टील ब्रिज पर लटक कर और उसके ऊपर चढक़र रेल बना रहे थे और अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे थे इसके पहले एक मोटरसाइकिल पर 6 लडक़ोंं की सवारी और एक काले कलर की कार पर दरवाजे पर लटकते लडक़ों की हरकतें वायरल वीडियो के माध्यम से सभी ने देखी। सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में कुछ नमूने किस्म के लोग यहां पर ट्रैफिक व्यवस्थाओं को बाधित कर और नियम विरूद्ध तरीके से नाच गाना कर रील बना रहे हैं। कुछ लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है।

पुलिस को दर्ज करना चाहिए मामले

शहर के बुद्धिजीवी वर्ग और जानकार लोगों का कहना है कि इस प्रकार नियम कानून से खिलवाड़ कर खुद को और दूसरों को नुकसान पहुँचाने के कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ  पुलिस को तत्काल उनको चिन्हित कर उनके खिलाफ  मामला दर्ज करना चाहिए। वाहनों के नंबर स्पष्ट दिख रहे हैं लोगों के चेहरे स्पष्ट दिख रहे है। उनके फेसबुक इंस्टाग्राम आईडी और व्हाट्सएप गु्रप पर अपलोड किए गए वीडियो भी साफ-साफ  नजर आ रहे हैं।

कई जगह नहीं हंै सूचना के बोर्ड, भ्रमित हो रहे लोग

फ्लाई ओवर को देखने, समझने, घूमने जा रहे हैं लोगों को एक और बड़ी भ्रम की स्थिति हो रही है क्योंकि यहां एकांगी मार्ग और दो तरफ  से आने वाले रास्तों पर यातायात नियम के सूचना बोर्ड नहीं लगे हैं ना ही एकांगी मार्ग में घुसने वालों के खिलाफ  कार्रवाई की जा रही है इस वजह से यहां किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। अभी हाल ही में दो कारों के टक्कर के बाद यहां लंबे जाम की स्थिति बन गई थी। नए ब्रिज को नए नियमों के अनुसार चलाने के लिए सख्ती के साथ मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कम से कम दो माह तक पुलिस और प्रशासन आम आदमी की ब्रिज में चलने की आदत को सही दिशा दे दे और नियमों का पालन सिखा दे तब भी काफी हद तक स्थिति अनुकूल रहेगी।

 

 

तेवर के विस्थापन स्थल पर स्थिति सुधारने आयुक्त ने दिए निर्देश,जल्द होगा दूसरा दौरा

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » फ्लाई ओवर हुआ लावारिस ना पुलिस का डंडा ना प्रशासन की कार्यवाही
best news portal development company in india

Top Headlines

स्वच्छता और बेहतर वायु गुणवत्ता के लिए निगम प्रशासन की सक्रिय पहल, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ सभी दिग्गज अधिकारी मैदान में उतरे, अपर आयुक्त चौहान निरीक्षण करते हुए

जबलपुर (जयलोक) शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमला

फरार करोड़ों की ठगी का ईनामी आरोपी अमित खम्परिया गिरफ्तार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने नागपुर से दबोचा, बाउंसर और हथियार रखने का शौकीन है अमित खम्परिया, पुलिस अधिकारी खम्परिया की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए

Live Cricket