
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने की शिकायत

जबलपुर (जयलोक)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं के सबसे बड़े पर्व तीज के अवसर पर यह बयान देकर की पूरे देश में सबसे अधिक महिलाएं मध्य प्रदेश में शराब पीती है अपने पैर में कुल्हाड़ी मारने का कार्य किया है।

हर जगह इस बयान को लेकर भाजपा थू थू कर रही है। वहीं जीतू पटवारी के समक्ष अपने नंबर बढ़ाने के लिए बिना सिर पैर की बात करने वाले कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद बद्जुबान नेता शाबान मंसूरी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जल्दी उसे गिरफ्तार भी किया जाएगा। यह मामला भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता जी.एस.ठाकुर के द्वारा की गई शिकायत पर घमापुर पुलिस के द्वारा दर्ज किया गया है।

ओछी मानसिकता का प्रदर्शन करते हुए शाबान मंसूरी ने जीएस ठाकुर के फेसबुक पोस्ट पर बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि तुम्हारी माता बहनें तीज पर शराब पीतीं है इसलिए तुम्हें बुरा लग रहा है। यह भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य था इसलिए पुलिस ने भी शाबान मंसूरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह बुद्धि से भी विकलांग है
भाजपा के जीएस ठाकुर ने कहा कि इसे भगवान ने जन्म से विकलांग बनाया है लेकिन यह अपनी ओछी मानसिकता के कारण बुद्धि से भी विकलांग नजर आ रहा है। जी.एस. ठाकुर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं द्वारा शराब पीने के बयान की निंदा करते हुए फेसबुक पर इसकी निंदा कर एक पोस्ट डाली थी। इसी पोस्ट पर पूर्व पार्षद शाबान मंसूरी ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ओछी और घटिया भाषा में टिप्पणी कर दी इसको लेकर हिन्दू संगठन भी भडक़ गए।
Author: Jai Lok







