Download Our App

Home » तकनीकी » बरगी बाँध से और अधिक छोड़ा जाएगा आज से पानी

बरगी बाँध से और अधिक छोड़ा जाएगा आज से पानी

जबलपुर (जयलोक)। जिले के आसपास हो रही बारिश से बरगी बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बरगी बांध के जलस्तर को संतुलन बनाए रखने के लिए बांध के 17 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। इसी सीजन यह पहली बार हुआ कि जब रविवार को एक ही दिन दोपहर में चार और शाम को चार गेट खोले गए। लेकिन इसके बाद भी आसपास के जिलों से लगातार बांध में पानी आ रहा है। जिसको देखते हुए बांध में खोले गए गेटों से जल निकासी की मात्रा बढ़ाई जाएगी।
रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना के तहत बरगी बांध में बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज सोमवार की शाम से जल निकासी की मात्रा बढ़ाई जाएगी। बरगी बांध का जल स्तर आज सुबह 10 बजे 421.90 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो कि 15 अगस्त तक निर्धारित सीमा 421 मीटर से 90 सेंटीमीटर अधिक है और बांध के पूर्ण जलभराव 422.76 मीटर से केवल 86 सेंटीमीटर कम है। कार्यपालन यंत्री अजय सूरे के अनुसार, सुबह 10 बजे की स्थिति में बांध में 6,353 क्युमेक पानी प्रवेश कर रहा था।
सूरे ने बताया कि पानी की इस आवक को देखते हुए आज शाम जल निकासी की मात्रा 1.77 लाख क्युसेक (5,031 क्युमेक) से बढ़ाकर करीब 2.12 लाख क्युसेक (6,000 क्युमेक) की जाएगी। इसके लिए वर्तमान में 2.03 मीटर तक खुले बांध के सतरह गेटों की ऊंचाई बढ़ाकर औसतन 2.44 मीटर कर दी जाएगी। सूरे ने बताया कि बांध से पानी निकासी की मात्रा बढ़ाने से निचले क्षेत्र में नर्मदा नदी के वर्तमान जलस्तर में 2 से 3 फुट की वृद्धि हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से नर्मदा तट से दूर रहने और डूब क्षेत्र में प्रवेश न करने का आग्रह किया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » तकनीकी » बरगी बाँध से और अधिक छोड़ा जाएगा आज से पानी
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket