Download Our App

Home » Uncategorized » बहन के हत्यारे और गोली मारने वाले आरोपियों को तलाश रही पुलिस

बहन के हत्यारे और गोली मारने वाले आरोपियों को तलाश रही पुलिस

तिलवारा और कटंगी में हुई  घटना के आरोपी फरार
जबलपुर (जयलोक)। तिलवारा में गोली मारने वाले और कटंगी में बहन की हत्या करने वाले भाई का अब तक पता नहीं चल सका। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पैसे के विवाद पर मारी   गई संजू को गोली
तिलवारा घाट थाना अंतर्गत रमनगरा में रहने वाले संजू उपाध्याय पर हुए हमले में पुलिस को जानकारी मिली है कि संजू को आरोपियों से पैसों को लेकर विवाद चला आ रहा है। विवाद दो साल पुराना है। जिसमें कई बार संजू को धमकियां भी मिली थीं। संजय कल अपने घर के पास खेरमाई मंदिर में दो दोस्त के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक में सवार तीन बदमाश अनुज खटीक, अंकुश बैरागी ने संजू पर गोली से हमला किया। जिसमें एक गोली संजू के पैर में जा लगी। तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि आरोपियों का पकडऩे के लिए पुलिस दबिश दे रही है। तीनों बदमाश और फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए हैं।
बहन की हत्या करने वाला भाई फरार
वहीं दूसरा मामला कटंगी थाना क्षेत्र का है यहां पड़ोसी युवक से बात करने पर एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी।
रविवार को हुए घटनाक्रम के बाद से ही पुलिस 15 वर्षीय आरोपी भाई की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जंगल की ओर भागा है। पुलिस जंगल में आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बहन के हत्यारे और गोली मारने वाले आरोपियों को तलाश रही पुलिस
best news portal development company in india

Top Headlines

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और

बरेला रोड पर बन रही बिल्डरों की सैंकड़ों एकड़ के निर्माणों में खपाई जा रही चोरी की मुरूम, एसडीएम अभिषेक सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ लिया मुरम से भरा हाईवा, कलेक्टर के निर्देश पर बरेला, बरगी, चरगवाँ में सर्वाधिक हो रही अवैध खनिज पकडऩे की कार्रवाहियाँ, बाकी तहसीलें एक्शन में सुस्त

Live Cricket