Download Our App

Home » अपराध » बिना अनुमति के बज रहा था डीजे, संचालक पर मामला दर्ज

बिना अनुमति के बज रहा था डीजे, संचालक पर मामला दर्ज

जबलपुर (जय लोक)। गौरीघाट क्षेत्र में बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। गश्त के दौरान तेज आवाज सुनकर जब पुलिस की नजर पंडाल पर पड़ी तो वहां साउंडबाक्स और एम्पलीफायर की मदद से गाने बजाए जा रहे थे।

पुलिस ने संचालक से इसके दस्तावेज माँगे। जिसमें दस्तावेज नहीं मिलने पर मामला दर्ज किया गया। गौरीघाट पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सिद्ध गणेश मंदिर के पास मेन रोड़ पर एक पंडाल में डीजे बजाकर अत्याधिक ध्वनि सुनाई दी। ध्वनि प्रदूषण करने से पंडाल में जाकर डीजे संचालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक अहिरवार निवासी बागड़ा दफाई काली मंदिर के पास ग्वारीघाट बताया।

जिससे पंडाल निर्माण एवं डीजे बजाने की वैधानिक अनुमति मांगने पर नहीं होना बताया, डीजे संचालक दीपक अहिरवार के कब्जे से 6 नग छोटे बड़े स्पीकर, एक बड़ा एम्पलीफायर कीमती लगभग 50 हजार रूपये के जप्त करते हुये डीजे संचालक के विरूद्ध म.प्र. म्यूजिक एवं ध्वनि प्रदूषण एक्ट तथा 7/15 म.प्र.कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

देखिये वीडियो -बरगी नहर की दीवार टूटने से मचा कहर, बांध की दाईं तट नहर में पानी की सप्लाई बंद कराई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बिना अनुमति के बज रहा था डीजे, संचालक पर मामला दर्ज
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket