Download Our App

Home » कानून » बिना हेलमेट के जबलपुर में भी नहीं मिलेगा पेट्रोल

बिना हेलमेट के जबलपुर में भी नहीं मिलेगा पेट्रोल

जबलपुर (जयलोक)।

इंदौर के बाद अब शहर में भी नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम आज से लागू कर दिया गया है।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले में बिना हेलमेट लगाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को अब पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके साथ ही अगर पेट्रोल पंप संचालक इस आदेश का पालन नहीं करेंगे तो उन पर भी कार्रवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने जारी आदेश में कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में हो रही निरन्तर वृद्धि तथा इनमें होने वाली क्षति के संदर्भ में यह तथ्य ध्यान में लाया गया कि दो पहिया वाहनों के वाहन चालक द्वारा यदि हेलमेट लगाया जावें तो निश्चित ही इन सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं घायलों की संख्या में कमी लाई जा सकती है।

इस संबंध में समय-समय पर केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा भी निर्देश दिये गये है। साथ ही मप्र मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा-129 में स्पष्ट प्रावधान है कि प्रत्येक दो पहिया वाहन सवारी तथा वाहन चालक अनिवार्य रुप से आई.एस.आई. मार्क हेलमेट (सुरक्षात्मक टोप) पहनना होगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » बिना हेलमेट के जबलपुर में भी नहीं मिलेगा पेट्रोल
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket