Download Our App

Home » दुनिया » बिहार में पीएम मोदी ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात- सीधे खाते में भेज दिए 10-10 हजार

बिहार में पीएम मोदी ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात- सीधे खाते में भेज दिए 10-10 हजार

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार की महिलाओं को कई सौगातें दी। उन्होंने सीधे 10-10 हजार की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की और दावा करते हुए कहा कि आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश आपकी खुशहाली और समृध्दि के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किये। इस योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और महिलाओं में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ाना है। जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये भाई तब खुश होता है, जब उसकी बहन स्वस्थ हो, परिवार खुश हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आज हमारी बेटियां बड़ी संख्या में फोर्स-पुलिस में आ रही हैं। लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं।
वहीं इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। 24 नवंबर 2005 से जब से एनडीए की सरकार बनी हम काम में लगे हैं। अब बिहार में कानून का राज है। हमने शुरू से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। नीतीश ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ये तो हट गया था 7 साल के बाद तो पत्नी को बना दिया सीएम। वो केवल अपने परिवार को देखते हैं। हमलोग जनता के लिए काम करते हैं। हमने बिहार के विकास के लिए काम किया है।
राजग पर जमकर साधा निशाना- इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा हमें वो दिन भी नहीं भूलने है, जब बिहार में राजद की सरकार थी। अराजकता की सबसे ज्यादा मार मेरी बिहार की माताओं ने ही झेली हैं। उस समय सडक़, पुल-पुलिया का नाम तक नहीं था, इन चीजों से सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को ही होती है। राजद के राज में बिहार में खौफ था। नक्सली आतंक बेहिसाब था। इसका दर्द सबसे ज्यादा महिलाओं को सहना पड़ता था।आज जब नीतीश जी के नेतृत्व में कानून का राज लौटा है तो सबसे ज्यादा राहत महिलाओं ने महसूस की हैं। आज बेटियां बेखौफ होकर घर से निकलती हैं।
पीएम ने दीदीयों से किया संवाद- भोजपुर की रीता देवी की बातें सुनकर प्रधानमंत्री मुस्कुरा दिए। उन्होंने कहा, आप कितनी जल्दी-जल्दी बोलती हैं। आपने तो इतनी सारी योजनाएं गिनवा दीं। पीएम ने हाथ जोडक़र रीता देवी का अभिवादन किया। गयाजी के नूर जहां खातून की बातें सुनकर पीएम ने कहा, आपने बढिय़ा तरीके से बताया। मेरा एक काम करेंगी। आप हफ्ते में 50 दीदी को इकट्?ठा कर के अपनी बातों को समझाइए। उन लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी।

 

जबलपुर भाजपा ग्रामीण में 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 8 मंत्री सहित अन्य नाम शामिल, देखिये सूची

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » बिहार में पीएम मोदी ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात- सीधे खाते में भेज दिए 10-10 हजार
best news portal development company in india

Top Headlines

लीवर कैंसर से पीडि़त आशीष को मदद की गुहार, इलाज के खर्च ने बिगाड़ी आर्थिक स्थिति

जबलपुर (जयलोक)। दीक्षितपुरा निवासी आशीष गुप्ता आशु पिछले तीन सालों से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। वे

Live Cricket