Download Our App

Home » जीवन शैली » ब्रिटिश पार्लियामेंट के बाद नॉर्वे पार्लियामेंट में सम्मानित हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक अनुराग सोनी

ब्रिटिश पार्लियामेंट के बाद नॉर्वे पार्लियामेंट में सम्मानित हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक अनुराग सोनी

जबलपुर (जयलोक)। शहर के एक शिक्षक ने एक बार फिर दूसरे देश की पार्लियामेंट में सम्मान हासिल कर जबलपुर का नाम रोशन किया है। विगत दिवस यूरोप के नॉर्वे पार्लियामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व डॉ. अनुराग सोनी ने किया। जहाँ उन्हें ट्रांसफॉर्मेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया।  पूर्व में भी वह ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित हो चुके हैं। नार्वे पार्लियामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मूल के लोकप्रिय सांसद हिमांशु गुलाटी एवं किंगडम ऑफ  नॉर्वे के सम्माननीय मंत्री जैकब जौहरसन एवं नॉर्वे में भारतीय राजदूत डॉ. एयू विमल ने डॉ. अनुराग सोनी को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 30 सालों से लगातार विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षा इनोवेशन एवं देश सेवा के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। सर्वविदित है कि दो विद्यार्थियों से इंग्लिश कोचिंग की शुरुआत करने वाले एक शिक्षक ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। पिछले चार सालों से लगातार विद्यार्थियों को नि:शुल्क किताबें दी। अनुराग सोनी के द्वारा पढ़ाए हुए विद्यार्थी देश-विदेशों में बड़े पदों पर हैं। प्रतिदिन लगभग 15 घंटे काम करना उनकी आदत है। वह विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने में सक्षम बनाते हैं। पूर्व में भी श्री अनुराग सोनी को ब्रिटिश पार्लियामेंट, केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी लंदन, स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ  वेल्स, ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी एवं कई देशों के स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी में नवाजा गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान एवं भारत देश की शिक्षा मंत्री एवं श्रीलंका के शिक्षा मंत्री के द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय छवि के कारण आज पूरे विश्व के कई देशों जैसे अमेरिका इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेया, इटली जैसे राष्ट्रों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आज जबलपुर स्थित ब्रिटिश फोर्ट स्कूल में शिक्षा दे रहे हैं। नॉर्वे पार्लियामेंट में सम्मान दिलाकर उन्होंने जबलपुर का नाम विश्व में रोशन किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » ब्रिटिश पार्लियामेंट के बाद नॉर्वे पार्लियामेंट में सम्मानित हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक अनुराग सोनी
best news portal development company in india

Top Headlines

दैनिक जयलोक – प्रणाम जबलपुर-83 वॉ व्यक्तित्व, प्रेमनाथ : खिलंदड़ेपन से अध्यात्म तक

जबलपुर, (जयलोक )।  जबलपुर की एम्पायर टाकीज अब नहीं रही। एम्पायर थी, तो उसके बहाने प्रेमनाथ भी भी यहीं बसे

Live Cricket