Download Our App

Home » राजनीति » भाजपा-कांग्रेस में संगठन को लेकर चल रहा मंथन

भाजपा-कांग्रेस में संगठन को लेकर चल रहा मंथन

भाजपा और कांग्रेस नगर कार्यकारिणी का करना पड़ रहा इंतजार

जबलपुर (जयलोक)।  प्रदेश के दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में संगठन को लेकर मंथन का दौर चल रहा है। दोनों ही दल अपने संगठनात्मक ढांचे में विस्तार का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा और कांगे्रस दोनों ही दलों के अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी का इंतजार करना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक दोनों ही दलों में कार्यकारिणी के गठन को लेकर किसी तरह की हलचल नजर नहीं आ रही है।
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पद पर रत्नेश सोनकर की नियुक्ति प्रदेश संगठन द्वारा कर दी गई है। लेकिन नए नगर अध्यक्ष अभी तक अपनी कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए हैं। इस कार्यकारिणी का गठन भी प्रदेश संगठन की मंजूरी के बाद ही हो सकेगा। नगर भाजपा की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी के सदस्यों को सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ दिग्गज नेताओं की सहमति से ही बनाया जाएगा। अभी वर्तमान में नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर पुरानी कार्यकारिणी और पुराने पदाधिकारियों से ही काम चला रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष का भी इंतजार
भारतीय जनता पार्टी में जहां प्रदेश अध्यक्ष मामला अटका हुआ है जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चयन हो जाएगा तब प्रदेश में भाजपा के संगठनों में नियुक्तियों का सिलसिला भी शुरू हो सकेगा। नए प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा ही नगर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

अब तक गठित नहीं हुई कांगे्रस की कार्यकारिणी
कांंगे्रस में अब तक नगर कार्यकारिणी गठित नहीं हो पाई है। विधानसभा चुनाव के पूर्व नगर कांगे्रस के अध्यक्ष के पद पर सौरभ शर्मा की नियुक्ति हुई थी। उस समय नगर कांगे्रस के अध्यक्ष महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू रहे, लेकिन विधानसभा के चुनाव के पहले वे कांगे्रस को छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जगत बहादुर सिंह अन्नू ढाई वर्ष से ज्यादा समय तक नगर कांगे्रस के अध्यक्ष रहे, लेकिन ढाई वर्ष में वे नगर कांगे्रस संगठन की कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए। वे अकेले ही संगठन का काम चला रहे थे। जगत बहादुर सिंह अन्नू के भाजपा में शामिल होने के बाद सौरभ शर्मा को नगर कांगे्रस अध्यक्ष के पद की बागडोर विधानसभा चुनाव के पहले सौंप दी गई। उनको अध्यक्ष के पद पर काम करते हुए डेढ़ वर्ष का समय होने जा रहा है। लेकिन इन डेढ़ वर्षों में सौरभ शर्मा अपनी कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए हैं। पिछले कुछ माह पूर्व प्रदेश कांगे्रस के अध्यक्ष जीतू पटवारी से जब पत्रकारों ने यह सवाल किया था कि नगर कांगे्रस की कार्यकारिणी का गठन कब तक होगा तब इस सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठन हो जाएगा। लेकिन अभी तक नगर कांगे्रस के पूरे संगठन के गठन के दूर-दूर तक आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

शर्ट के बटन खोलकर पहुंचे वकील ने जज को कहा गुंडा, कोर्ट ने 6 माह के लिए भेजा जेल

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » भाजपा-कांग्रेस में संगठन को लेकर चल रहा मंथन
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket