Download Our App

Home » अपराध » भाजपा नेताओं को सता रहा देह व्यापार, दुराचार के आरोपी के साथ फोटो लीक होने का खतरा

भाजपा नेताओं को सता रहा देह व्यापार, दुराचार के आरोपी के साथ फोटो लीक होने का खतरा

महिला ने की एसपी से शिकायत, भाजपा संगठन और विधायक ने पल्ला झाड़ा

जबलपुर (जयलोक)। कल एक बार फिर संस्कारधानी के एक तथाकथित भाजपा नेता पर स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित करने और लड़कियों के साथ जबरदस्ती दुराचार करने का मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पीडि़त महिला ने रॉयल क्रॉउन स्पा सेंटर के संचालक आशुतोष पांडे पर जबरदस्ती करने और खुद को क्षेत्रीय विधायक का करीबी बताते हुए बार-बार धमकाने के आरोप लगाए।

 

आरोपी खुद को अधिवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा इसके साथ ही युवा अध्यक्ष ब्राम्हण संस्कार भी बताता है। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल में उसका यही परिचय सार्वजनिक रूप से दर्ज है। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल में उसकी हर बड़े नेता के साथ फोटो और वीडियो काफी संख्या में अपलोड हंै। महिला की शिकायत जब प्रेस तक पहुँच गई और नगर अध्यक्ष व विधायक से सवाल हुए तो दोनों ने तथा कथित भाजपा नेता से अपना पल्ला झाड़ लिया। अब ऐसे भाजपा नेताओं को यह डर सता रहा है की कहीं देह व्यापार और बलात्कार के मामले में आरोपी बने इस शख्स के साथ उनके फोटो और वीडियो वायरल ना हो जाएं।

 

यह था मामला
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नरसिंहपुर जिले के करेली निवासी एक महिला ने आशुतोष पांडे पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने आरोप लगाया कि आशुतोष ने पहले उसे नौकरी देकर स्पा सेंटर में रखा, फिर धीरे-धीरे उसका शारीरिक शोषण किया और जब उसने विरोध किया तो उसे धमकाने और गालियां देने लगा। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आशुतोष पंाडे मसाज का काम सिखाने के बहाने कमरे में बुलाता और फिर शारीरिक दुव्र्यव्हार करता। इसके बाद वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो आशुतोष ने कहा मेरे संपर्क विधायक और सांसद स्तर के नेताओं से हैं, मैं तुम्हें छोड़ूंगा नहीं। साथ ही, वह गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देने लगा।

 

विधायक बोले नहीं जानता आशुतोष पांडे को
इस मामल में विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि मैं आशुतोष पांडे को नहीं जानता हूँ। मेरे पास कभी युवती शिकायत लेकर भी नहीं आई। लेकिन मैं पीडि़ता के साथ हूँ उसे न्याय मिलना चाहिए। मैं आशुतोष पांडे से ना तो कभी मिला हूँ और ना ही कभी संपर्क किया। आशुतोष भाजपा पदाधिकारी भी नहीं हैं।

 

वह भाजपा का कोई पदाधिकारी नहीं- नगर अध्यक्ष
नगर भाजपा के अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने भी आशुतोष पांडे के बारे में यह स्पष्ट किया है कि वह भारतीय जनता पार्टी में किसी भी पद पर नहीं हैं और ना ही संगठन ने उसे किसी तरह का दायित्व दिया है।

राजस्व अधिकारियों को बनाया जा रहा प्रयोगशाला, विधानसभा में पेश हुआ ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » भाजपा नेताओं को सता रहा देह व्यापार, दुराचार के आरोपी के साथ फोटो लीक होने का खतरा
best news portal development company in india

Top Headlines

स्वच्छता और बेहतर वायु गुणवत्ता के लिए निगम प्रशासन की सक्रिय पहल, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ सभी दिग्गज अधिकारी मैदान में उतरे, अपर आयुक्त चौहान निरीक्षण करते हुए

जबलपुर (जयलोक) शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमला

फरार करोड़ों की ठगी का ईनामी आरोपी अमित खम्परिया गिरफ्तार, हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने नागपुर से दबोचा, बाउंसर और हथियार रखने का शौकीन है अमित खम्परिया, पुलिस अधिकारी खम्परिया की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए

Live Cricket