Download Our App

Home » राजनीति » भाजपा नेत्री अंजू भार्गव को नेत्रहीन लडक़ी को मारना और अपशब्द कहना भारी पड़ रहा संगठन से पूछे जा रहे सवाल

भाजपा नेत्री अंजू भार्गव को नेत्रहीन लडक़ी को मारना और अपशब्द कहना भारी पड़ रहा संगठन से पूछे जा रहे सवाल

जबलपुर (जयलोक)।विगत दिवस हवाबाग कॉलेज में हिंदू संगठन ने ईसाई समुदाय के एक कार्यक्रम में पहुंच कर जमकर हंगामा किया और यहां पर धर्मांतरण का कार्य किए जाने के गंभीर आरोप लगाए। पूरे हंगामे के बीच में भाजपा नगर की जिला उपाध्यक्ष बनी अंजू भार्गव ने एक नेत्रहीन युक्ति पर गंभीर आरोप लगाए और अप शब्दों के साथ ही उसके साथ मारपीट भी कर दी। इस बीच वहां मौजूद पुलिस के मूक दर्शक बने रहने पर भी लोगों ने आपत्तियां उठाई। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है और सवाल भाजपा संगठन से पूछे जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता दिव्यांग छात्र-छात्राओं के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर उन्हें समाज में आगे बढ़ाने की बात करते हैं दूसरी ओर भाजपा की महिला नेत्री के द्वारा आवेश में आकर केवल आरोपों के आधार पर एक नेत्रहीन लडक़ी से मारपीट करने की घटना ने हंगामा खड़ा कर दिया है।
आरोप था कि नेत्रहीन छात्रों को कथित धर्म परिवर्तन के लिए लाया गया था। इसी कार्यक्रम में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव भी मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल के वायरल हुए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भाजपा नेत्री ने एक दिव्यांग महिला का पहले मुंह पकड़ा थप्पड़ मारा और उससे बदतमीजी करते हुए गलत शब्द भी बोले।

कांग्रेस हुई मुखर

इस पूरे मामले में नगर कांग्रेस ने भाजपा नेत्री की हरकत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और लगातार इस घटनाक्रम की आलोचना की जा रही है।
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी में असभ्य नेताओं का सम्मान किया जाता है। जिस तरह से भाजपा नेत्री अंजू भार्गव ने एक दिव्यांग महिला के साथ अभद्रता की उसको देखते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर को अंजू भार्गव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाही करनी चाहिए। साथ ही जिस तरह से अंजू भार्गव उपस्थित एक पुलिस कर्मी को हाथ पकडक़र आदेश दे रही हैं उसको संज्ञान लेकर एसपी को भी कार्रवाही करनी चाहिए।

ये था मामला

दरअसल शनिवार को गोरखपुर स्थित एक चर्च में अचानक ही बड़ी संख्या में हिंदू कार्यकर्ता पहुँचे और जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि यहां पर नेत्रहीन छात्र-छात्राओं को लाकर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। इसके बाद यहां पर दोनों ही पक्षों के बीच जमकर विवाद भी हुआ। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हवाबाग कॉलेज में नेत्रहीन बच्चों को लाया गया था,जहां ब्रेनवॉश किया जा रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नेत्रहीन बच्चों को बिना अनुमति के खाने-पीने की लालच देकर चर्च के एक कार्यक्रम में लाया गया।

भाजपा नेत्री बोली दूसरे  जन्म में भी अंधी बनेगी

वायरल वीडियो में साफ  सुनाई दे रहा है कि हिंदू संगठन के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव भी थीं, जो कि चर्च के अंदर घुस गई, जहां पर कि बच्चों के साथ एक दिव्यांग महिला भी बैठी हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेत्री अंजू भार्गव कह रही हैं, कि इस जन्म के बाद अगले जन्म में भी अंधी बनोगी।
बातचीत के बाद भाजपा नेत्री ने महिला का हाथ पकड़ लिया। अंजू भार्गव का कहना था कि हिंदू बच्चों को क्रिश्चियनों के कार्यक्रम में लाया जा रहा है। इस बीच वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी ने जब भाजपा नेत्री को रोकने की कोशिश की, तो वह तब भी नहीं मानी।

 

 

बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विहिप का विरोध प्रदर्शन, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » भाजपा नेत्री अंजू भार्गव को नेत्रहीन लडक़ी को मारना और अपशब्द कहना भारी पड़ रहा संगठन से पूछे जा रहे सवाल
best news portal development company in india

Top Headlines

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

Live Cricket