
जबलपुर (जयलोक)
देश की सेनाओं के लिये बम बनाने से लेकर तोप और डिफेंस व्हीकल बनाने तक का काम जबलपुर में होता है। जबलपुर में 5 आर्डिनेंस फैक्ट्रियां हंै, जबलपुर में भारतीय सेना की बड़ी छावनी भी है, जहां जैक राईफल्स से लेकर ग्रेनेडियर तक के सेंटर हैं, सेना के कई अंतराष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर और वर्कशॉप हैं, सरहद तक सैन्य आपूर्ति के लिहाज से जबलपुर और यहां से गुजरने वाला सैन्य मार्ग अहम है। आज देश में जंग हालात हैं तब जबलपुर की अहमियत देश के नक्शे पर और बढ़ गई है। इसलिये जबलपुर जिले में जिला प्रशासन, प्रदेश शासन और केन्द्रीय गृह मंत्रालय विशेष ध्यान दे रहा हैं। जिले की सेना से जुड़ी इमारतों और संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिले में सरकारी इमारतों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। जिले में सायरन सिस्टम खड़ा किया जा रहा है। साथ ही जिले के सभी मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी अपग्रेड किये जा रहे हैं। विषम परिस्थितयों के लिये सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के फार्म भरे जा रहे हैं, जिनका प्रशिक्षण 14 मई से शुरु होगा। प्रशासनिक हलचलों को देखकर यह साफ हो गया है कि वर्तमान परिस्थितयों में शासन की प्राथमिकताओं में जबलपुर सबसे ऊपर है।
सिविल डिफेंस की समीक्षा करेंगे प्रभारी मंत्री
जबलपुर में तैयारियों का जायजा लेने के लिये उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री 14 से 16 मई तक जबलपुर में रहेंगे। यहां वे 15 मई को दोपहर 11.30 बजे से वे जिला योजना समिति की बैठक लेंगे, जिसमें मुख्य रूप से सिविल डिफेंस प्लान के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। जिसके बाद जल संवर्धन कार्यों की समीक्षा और अधिकारियों के साथ वन टूट वन चर्चा की जाएगी। जिसे बाद वे 16 मई को सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे, वर्तमान हालात को देखते हुये उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है।
अलर्ट पर पुलिस सघन जाँच जारी
जिला पुलिस में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां पहले ही रद्द हो चुकी है, जबलपुर पुलिस ने शासकीय इमारतों और सैन्य क्षेत्र के मार्गों की सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी है। विशेषकर रात के समय आयुध निर्माणियों की तरफ जाने वाले और सेना क्षेत्र की तरफ जाने वाले मार्गों में चैकिंग की जा रही है, जबलपुर पुलिस छोटी से छीटी हलचल पर भी नजर रखे हुये है।

थैलीसीमियाँ के बच्चों को रक्त उपलब्ध करवाने कल होटल विजन महल में आयोजित हो रहा शिविर

Author: Jai Lok
