Download Our App

Home » दुनिया » भारत हमारा फायदा उठाता है-डोनाल्ड ट्रंप

भारत हमारा फायदा उठाता है-डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। भारत में चुनावों के लिए अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी की तरफ से मिलने वाली मदद पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से सख्त रुख अपनाया है। उनका वापस से बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, भारत को इस राशि की जरूरत नहीं है। उन्होंने भारत में उच्च टैरिफ के लिए अपनी आलोचना को भी दोहराया है। उन्होंने कहा है कि, भारत अमेरिका का बहुत अच्छे से फायदा उठा रहा है।
जानकारी अनुसार, कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि, भारत को उसके चुनावों में मदद करने के लिए 18 मिलियन डॉलर दिए जा रहे हैं। लेकिन ऐसा क्यों? क्यों ना हम वापस से पुराने पेपर बैलेट का इस्तेमाल करें और उनको अपने चुनावों में मदद करने दें, हम भारत को चुनावों के लिए पैसे दे रहे हैं, लेकिन उन्हें पैसे की जरूरत नहीं है। भारत में लगने वाले टैरिफ को लेकर ट्रंप ने कहा कि, वो हमारा बहुत अच्छा फायदा उठाते हैं। हम दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देशों में से एक हैं।

तीन बेटियों की माँ प्रेमी संग फरार, जबलपुर का युवक, दमोह की महिला की तलाश में जुटी पुलिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » भारत हमारा फायदा उठाता है-डोनाल्ड ट्रंप
best news portal development company in india

Top Headlines

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

Live Cricket