Download Our App

Home » राजनीति » मंत्री तुलसीराम सिलावट पहुँचे शहर

मंत्री तुलसीराम सिलावट पहुँचे शहर

कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुनी मन की बात
जबलपुर (जयलोक)। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज सुबह शहर आगमन हुआ। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। इस दौरान सक्रिट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में विभागीय कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद पार्षद सुंदर अग्रवाल के निवास पर पहुंंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण देखा और सुना। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष राव, अरविंद सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री सिलावट पर्यटन निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया के यहां शादी समारोह कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। इसके बाद रात आठ बजे वायुयान से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » मंत्री तुलसीराम सिलावट पहुँचे शहर