
मणिपुर में हिंसा के 2 साल बाद प्रधानमंत्री का दौरा-कहा मणिपुर के जज्बे को सैल्यूट करता हूं
सबसे ज्यादा प्रभावित चुराचांदपुर में रैली
इंफाल/चुराचांदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को मणिपुर दौरे पर हैं। उन्होंने चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की नींव रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा-मणिपुर को सर झुकाकर प्रणाम करता हूं। यहां के जज्बे को सैल्यूट करता हूं। मैं जीवन ने इस क्षण में कभी नहीं भूल सकता। मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है दो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ ईस्ट की चमक बढ़ाने वाली है। सरकार का पूरा प्रयास रहा है कि राज्य को विकास के काम में लगातार आगे ले जाए।
पीएम मोदी का मणिपुर में मई, 2023 में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा भडक़ने के बाद यह पहला दौरा है। पीएम बनने के बाद उनका 8वां मणिपुर दौरा है। वे 2014 से 2022 के बीच 7 बार मणिपुर गए थे। पीएम मोदी 1988 में राजीव गांधी के बाद चुराचांदपुर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।
मणिपुर में हिंसा के बाद कुकी और मैतेई समुदायों का एक दूसरे के इलाकों में जाना बंद है। चुराचांदपुर कुकी बहुल इलाका है। यह हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक था। वहीं इंफाल घाटी में मैतेई आबादी रहती है।

11 सालों में नॉर्थ ईस्ट में कई संघर्ष खत्म हुए
प्रधानमंत्री ने कहा- बीते 11 सालों में नॉर्थ ईस्ट में अनेक संघर्ष समाप्त हुए हैं। लोगों ने शांति का रास्ता चुना, विकास कार्य हुए हैं। ये भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जो संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति के लिए किए जा रहे हैं।
मणिपुर के लिए बजट बढ़ाया गया
पीएम मोदी ने रैली में कहा- मणिपुर के लोगों को इन परियोजनाओं के लिए बहुत धन्यवाद देता हूं। मणिपुर इंटरनेशनल बॉर्डर से सटा राज्य है। यहां अच्छी सडक़ें न होने से परेशानी आती हैं, जो मैं अच्छी तरह से समझता हूं। 2014 के बाद से यहां कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमने रेल बजट दो गुना बढ़ाया है। यहां गांव-गांव तक सडक़ें पहुंचाने पर जोर है। 3700 करोड़ रुपए राज्य पर खर्च किए गए हैं। 8700 करोड़ रुपए से नए हाईवे बनाने का काम चल रहा है।

मैं इस क्षण को कभी नहीं भूल सकता
पीएम ने कहा- मैं जीवन ने इस क्षण में कभी नहीं भूल सकता। मणिपुर को सर झुकाकर प्रणाम करता हूं। मैं यहां के लोगों के जज्बे को सैल्यूट करता हूं। मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है, जो आने वाले पूरे नॉर्थ ईस्ट की चमक बढ़ाने वाली है। केंद्र सरकार का पूरा प्रयास रहा है कि राज्य को विकास के काम में लगातार आगे ले जाए। मैं इसलिए यहां आया हूं। इसी मंच से 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है।
चुराचांदपुर में 3600 करोड़ के प्रोजेक्टस का उद्घाटन करेंगे
पीएम मोदी चुराचांदपुर स्थित पीस ग्राउंड से 3,647 करोड़ रुपए की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें सडक़ें, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना और 550 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला मणिपुर इन्फोटेक विकास परियोजना शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले 5 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स और 9 जगहों पर कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे।
इफाल में 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे
इंफाल में लगभग 237 एकड़ में फैले कांगला किले में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियां की गई हैं। कांगला किले के आसपास राज्य और केंद्रीय बलों के जवान बड़ी संख्या में तैनात हैं। हालांकि, शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी आज इंफाल में 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें मंत्रीपुखरी में 538 करोड़ से बना सिविल सेक्रेटेरिएट, 101 करोड़ रुपए की लागत से बना नया पुलिस हेडक्वार्टर, आईटीएसईजेड भवन, चार जिलों में महिलाओं के लिए अनोखा इमा मार्केट और दिल्ली-कोलकाता में मणिपुर भवन शामिल हैं।
मणिपुर जाने के बारे में बहुत पहले सोचना चाहिए था-प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड में मीडिया से बात की। प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर दौरे पर कहा- मुझे खुशी है कि उन्हें 2 साल बाद महसूस हुआ कि वहां जाना चाहिए। उन्हें बहुत पहले ही मणिपुर जाना चाहिए था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वहां जो कुछ भी हो रहा था, उन्होंने उसे इतने लंबे समय तक होने दिया। उन्हें इतने सारे लोगों को मरने दिया। लोगों को इतनी मुश्किलों से गुजरने दिया। भारत में प्रधानमंत्रियों की यह परंपरा नहीं रही है।
Author: Jai Lok







