Download Our App

Home » दुनिया » मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव पद पर सस्पेंस

मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव पद पर सस्पेंस

अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन या आएगा नया चेहरा?
भोपाल (जयलोक)। मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा या नया मुख्य सचिव नियुक्त किया जाएगा। यह तीसरी बार है जब प्रदेश में मुख्य सचिव के पद को लेकर आखऱिी वक्त तक अनिश्चितता बनी हुई है। नवंबर 2022 में जब इकबाल सिंह बैस रिटायर हो रहे थे, तब उनके सेवा विस्तार को लेकर लंबे समय तक संशय रहा। रिटायरमेंट के आखिरी दिन ही उन्हें 6 माह का विस्तार दिया गया। सितंबर 2023 में बैस के विस्तार की अवधि पूरी होने से पहले ही वीरा राणा को प्रभारी मुख्य सचिव बनाया गया। हालांकि राणा को भी तीन हफ्ते पहले ही छह माह का विस्तार मिल गया। सितंबर 2024 में जब राणा का कार्यकाल खत्म हुआ, उसी दिन अनुराग जैन को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। अब ठीक वही स्थिति जैन के मामले में भी दिखाई दे रही है। सूत्रों का कहना है कि फैसला रिटायरमेंट के दिन ही सामने आएगा।
सीएस की रेस में यह नाम आगे, राजौरा माने जा रहे सबसे प्रबल दावेदार
यदि मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग जैन को सेवा विस्तार नहीं मिलता है तो प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया के पद के लिए तीन वरिष्ठ आईएएस अफसरों के नाम चर्चा में थें। इसमें से 1990 बैच की अलका उपाध्याय को केंद्र ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव बना दिया है। ऐसे में अब उनके सीएस की रेस से बाहर होनेकी अटकलें लगाई जा रही है। फिलहाल सबसे मजबूत दावेदारों में 1990 बैच के डॉ. राजेश राजौरा, 1991 बैच के अशोक बर्णवाल शामिल हैं।
डॉ. राजेश राजौरा सबसे मजबूत विकल्प
जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा इस पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। वे मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव रह चुके हैं और उज्जैन संभाग, जो सीएम मोहन यादव का गृह क्षेत्र है, के प्रभारी भी रह चुके हैं। राजौरा कृषि, गृह, उद्योग, परिवहन और उद्यानिकी जैसे अहम विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने धार, बालाघाट, उज्जैन और इंदौर में कलेक्टर तथा झाबुआ में एडीशनल कलेक्टर के रूप में भी काम किया है।
बर्णवाल का नाम रेस में
अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण अशोक बर्णवाल का नाम भी इस पद की दौड़ में है। वे गुना, देवास और शहडोल में कलेक्टर रह चुके हैं। बर्णवाल ने वन, खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। शिवराज सरकार के समय वे मुख्यमंत्री कार्यालय का संचालन भी कर चुके हैं और उनकी छवि एक तेजतर्रार अधिकारी की रही है।

 

माइनिंग किंग संजय पाठक का बढ़ेगा या खत्म होगा कटनी से साम्राज्य !…मुख्यमंत्री खुद दे चुके हैं विधानसभा में..

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव पद पर सस्पेंस
best news portal development company in india

Top Headlines

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और

बरेला रोड पर बन रही बिल्डरों की सैंकड़ों एकड़ के निर्माणों में खपाई जा रही चोरी की मुरूम, एसडीएम अभिषेक सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ लिया मुरम से भरा हाईवा, कलेक्टर के निर्देश पर बरेला, बरगी, चरगवाँ में सर्वाधिक हो रही अवैध खनिज पकडऩे की कार्रवाहियाँ, बाकी तहसीलें एक्शन में सुस्त

Live Cricket