Download Our App

Home » जबलपुर » महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के शताब्दी समारोह में एमपी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आएँगे

महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के शताब्दी समारोह में एमपी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आएँगे

जबलपुर (जय लोक)। नगर की प्रमुख शैक्षणिक संस्था महाराष्ट्र शिक्षण मंडल अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है और शिक्षण मंडल का शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। शताब्दी समारोह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम लगातार आयोजित हो रहे हैं जिनमें खेल एवं विविध प्रतियोगिताओं वाले कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं।

28 दिसंबर को महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के शताब्दी समारोह का मुख्य समारोह आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के अध्यक्ष डॉ. जयंत तन्खीवाले तथा सचिव प्रमोद पाठक ने भेंट कर उन्हें आमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री अपने आने की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आ रहे हैं। यह पहला अवसर होगा जब किसी शैक्षणिक संस्था के शताब्दी समारोह में दो मुख्यमंत्री अतिथि के रूप में एक साथ आ रहे हैं।

महाराज शिक्षण मंडल ने सौ वर्षों में निरंतर अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ाया है। मराठी भाषियों के लिए महाराष्ट्र हाई स्कूल और हिंदी भाषियों के लिए महाकौशल हाई स्कूल की स्थापना शिक्षण मंडल द्वारा की गई। अब शिक्षण मंडल द्वारा महाविद्यालय का संचालन भी किया जा रहा है।

3 करोड़ 2 लाख फर्जी आईडी बंद अब ओटीपी वेरिफिकेशन शुरू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के शताब्दी समारोह में एमपी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आएँगे
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket