Download Our App

Home » दुनिया » महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, कैमरे पर उतरवाए कपड़े, लाखों की ठगी

महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, कैमरे पर उतरवाए कपड़े, लाखों की ठगी

मुंबई। मुंबई में एक महिला को डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर 1.7 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। जालसाजों ने वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। मुंबई। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर मुंबई में 26 साल की एक महिला को वीडियो कॉल पर अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया। जालसाजों ने उससे 1.7 लाख रुपए ठग लिए। महिला को धमकी दी गई थी कि उसका नाम एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला बोरीवली ईस्ट में रहती है। वह एक दवा कंपनी में काम करती है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 19 नवंबर को जालसाजों ने उसे फोन किया और खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया था। जालसाजों ने बताया कि जेट एयरवेज के संस्थापक-अध्यक्ष नरेश गोयल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान उसका नाम सामने आया है। जालसाजों ने महिला को गिरफ्तार करने की धमकी दी। इसके बाद महिला को वीडियो कॉल किया गया। बताया गया कि वह डिजिटल अरेस्ट की गई है। महिला से कहा गया कि वह एक होटल में रूम बुक करे ताकि उससे पूछताछ राजी रह सके। महिला होटल के रूम में पहुंची तो उससे कहा गया कि अपना बैंक अकाउंट डिटेल्स वेरिफाई कराने के लिए उसे 1.78 लाख रुपए ट्रांसफर करने होंगे। वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने महिला के कपड़े भी उतरवाए और कहा कि बॉडी वेरिफिकेशन की जरूरत है। महिला ने जालसाजों के कहे अनुसार पैसे ट्रांसफर कर दिए। उसने वीडियो कॉल पर कपड़े भी उतारे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, कैमरे पर उतरवाए कपड़े, लाखों की ठगी
best news portal development company in india

Top Headlines

राष्ट्रपति द्वारा जबलपुर नगर निगम को स्पेशल अवार्ड से किया जाएगा पुरस्कृत

17 जुलाई को महापौर अन्नू, निगमायुक्त प्रीति यादव और संभव अयाची दिल्ली के विज्ञान भवन में प्राप्त करेंगे पुरस्कार स्वच्छ

Live Cricket