वर्चस्व को लेकर कई दिनों से चला आ रहा विवाद, आधा दर्जन घायल
जबलपुर (जयलोक) । माढ़ोताल थाना अंतर्गत देर रात बर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो बदमाशों के गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों गुटों की ओर से चाकूबाजी के साथ फायरिंग की गई। फायङ्क्षगर की आवाजों से इलाका गूंज उठा। इस विवाद में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक बदमाशों को चोटें पहुँची हैं। जिन्हें इलाज के लिए निजी और मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला पुरानी बस्ती का है यहां देर रात दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। झगड़े में चाकू से हमला करते हुए बदमाशों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से हवाई फायर किया। पुरानी बस्ती में दोनों गुटों के बीच हुए विवाद की खबर पुलिस तक पहुँची जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को जाँच में पता चला है कि दोनों गुटों के बीच कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आमने सामने आ गए थे। रात करीब 12: 40 बजे यह विवाद हुआ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के घायलों की हिस्ट्री को देखते हुए इन्हें शातिर बदमाशों की श्रेणी में रखा गया है।
यह है मामला
पुलिस का कहना है कि पुरानी बस्ती में रहने वाले शंकर साहू, मोहित झारिया, गोलू गिरी और प्रवेश ठाकुर का विवाद क्षेत्र में ही रहने वाले दीपक पटेल, अंबर पटेल, राजा पटेल और आकाश पटेल जो भाजपा के पूर्व पार्षद के परिवार के सदस्य हैं, से चल रहा था। 2 दिन पहले मोबाईल पर गाली गलौच की बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ। लेकिन क्षेत्र वासियों के हस्ताक्षेप से विवाद शांत हो गया। देर रात दोनों पक्षों ने विवाद सुलझाने का मन बनाया और विवाद सुलझाने के लिए बस्ती में मिलने बुलाया। लेकिन इसी बीच विवाद सुलझने की जगह और उलझ गया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से मारपीट शुरू हो गई। पुलिस को जाँच में पता चला है कि मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के कुछ लोगों पर अपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं।
क्षेत्र में पुलिस बल तैनात
विवाद को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी झगड़े हो चुके हैं मामला गर्म होने की वजह से फिर से विवाद ना हो इसके लिए पुलिस ने यहां गश्त भी बढ़ा दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव भी फैला हुआ है। जिसको लेकर पुलिस सतर्क नजर आ रही है।
कुल 9 आरोपी
माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कुल 9 आरोपी शामिल हैं। जिसमें तीन को चोटें पहुँची हैं। पाँचअ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने कहा नहीं चली गोली
इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की बात कही जा रही है लेकिन पुलिस का कहना है कि जाँच के दौरान यह नहीं पाया गया है कि गोली चली है। चाकू बाजी में तीन लोगों को चोटें पहुँची हैं।
इनका कहना है
दो पक्षों के बीच कल रात को विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से तीन लोगों को चोटें पहुँची हैं। पाच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है वहीं एक फरार है। फोन पर हुई गाली गलौच को लेकर यह विवाद होना बताया जा रहा है।
विपिन ताम्रकार, माढ़ोताल थाना प्रभारी