Download Our App

Home » जबलपुर » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा,ना कोई सडक़ पर रहेगा, ना भूखा सोएगा-महापौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा,ना कोई सडक़ पर रहेगा, ना भूखा सोएगा-महापौर

39 लाख की लागत से नवनिर्मित दीनदयाल रसोई का महापौर, अध्यक्ष और आयुक्त ने किया उद्घाटन

500 निराश्रितों को प्रतिदिन करवाया जा सकेगा 5 रूपये में भरपेट स्वादिष्ट भोजन

जबलपुर (जय लोक)। गरीब निराश्रित लोगों को भरपेट स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज नगर निगम ने अपनी ओर से संचालित की जाने वाली दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत एक और रसोई का उद्घाटन कर दिया है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, एमआईसी सदस्य राम सोनकर एवं आयुक्त प्रीति यादव ने फीता काटकर नवनिर्मित रसोई का उद्घाटन किया। तकरीबन 39 लाख रुपए की लागत से इसे तैयार किया गया है।
महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहा कि यह योजना प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना है और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि ना कोई निराश्रित सडक़ पर रहे और ना ही कोई भूखा सोएगा। इसी उद्देश्य से यह आश्रय स्थल और दीनदयाल रसोई प्रारंभ की गई है। यहां पर 5 सौ से 6 सौ लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जा सकेगा। इसके अलावा यहाँ 30-30 बिस्तर महिला और पुरूषों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी भी निराश्रित गरीब को खुले आसमान के नीचे ना सोना पड़े। बिस्तरों के साथ शौचालय, पेयजल आदि सभी की व्यवस्था यहां की गई है।  योजना के माध्यम से सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी निराश्रित गरीब व्यक्ति अच्छे भोजन से वंचित न रहे और पैसे के अभाव में कभी उसे भूखा ना सोना पड़े। नगर निगम मानव सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढक़र अपना योगदान करता आ रहा है। इसी क्रम में यह नई रसोई भी निराश्रित गरीब लोगों को अच्छा भोजन करने के लिए समर्पित रहेगी।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की मंशानुरूप निराश्रितों, गरीबों एवं श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए नगर निगम द्वारा मात्र 5 रूपये में भरपेट स्वादिष्ट भोजन लगातार कराया जा रहा है। निगमायुक्त श्रीमती यादव ने जानकारी दी कि नगर निगम के रैनबसेरों में रहने की उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ खाना खाने एवं 5 रूपये में भरपेट भोजन करने तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था उत्तम है।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने कल नगर निगम द्वारा आई.एस.बी.टी. के पुराने रसोई घर को शिफ्ट करते हुए 39 लाख 21 हजार रूपये की लागत से नवनिर्मित आश्रय स्थल एवं रसोई घर का जायजा लिया था और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्घाटन के पूर्व यहाँ सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें। आज महापौर की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया गया।

 

शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला परासिया एवं ग्राम पंचायत परासिया में ध्वज फहराया

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा,ना कोई सडक़ पर रहेगा, ना भूखा सोएगा-महापौर