Download Our App

Home » जीवन शैली » यात्री सुविधा और विकास हो प्राथमिकता समन्वय बनाकर हो कार्य – सांसद आशीष दुबे, जबलपुर रेल मंडल परिक्षेत्र के सांसदों की बैठक हुई, सिहोरा स्टेशन पर यात्री गाडिय़ों के स्टॉपेज की बात मुख्य रूप से सामने आई

यात्री सुविधा और विकास हो प्राथमिकता समन्वय बनाकर हो कार्य – सांसद आशीष दुबे, जबलपुर रेल मंडल परिक्षेत्र के सांसदों की बैठक हुई, सिहोरा स्टेशन पर यात्री गाडिय़ों के स्टॉपेज की बात मुख्य रूप से सामने आई

जबलपुर (जयलोक)
पश्चिम मध्य रेल जोन और दक्षिण पूर्व मध्य रेल जोन को आपस में समन्वय बनाकर इस तरह कार्य करना चाहिए जिससे यात्रियों को नई सुविधाएं मिलें और दोनो जोन क्षेत्र के नागरिकों को सामान्य यात्रा, पर्यटन सहित माल-लदान में भी फायदा मिल सके। यह बात जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद  श्री आशीष दुबे ने जबलपुर रेल मंडल परिक्षेत्र की मंगलवार को आयोजित बैठक में सुझाव देते हुए अपने उद्बोधन के दौरान कही। बैठक में रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य संसदीय क्षेत्रों के सांसदगण भी उपस्थित थे। सांसद  आशीष दुबे ने मुख्य रूप से जबलपुर से रायपुर के बीच चलने वाली यात्री गाड़ी के गोंदिया स्टेशन पर ठहराव को कम करने, कछपुरा रेल्वे स्टेशन के आगे आवश्यक स्थानों पर रेल ओवर ब्रिज बनाये जाने, जबलपुर से हरिद्वार के बीच बंद हो चुकी यात्री गाड़ी को पुन: प्रारंभ करने, नवनिर्मित गोंदिया ब्रॉडगेज लाईन पर जबलपुर से दक्षिण भारत तक सीधी कनेक्टिविटी वाली एक यात्री गाड़ी नियमित रूप से चलाने सहित अधारताल रेल्वे स्टेशन का उन्नयन करने और इटारसी होकर भोपाल जाने वाली श्रीधाम और जन शताब्दी यात्री गाड़ी को अधारताल स्टेशन से प्रारंभ करने की बात अपने उद्बोधन में कही। सांसद श्री दुबे ने कहा कि जबलपुर से आस-पास 200 किमी. तक एक मेमू ट्रेन चलाए जाने की आवश्यकता है, वहीं जबलपुर इटारसी शटल को सामान्य यात्री कोच के साथ पुन: प्रारंभ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जबलपुर रेल्वे स्टेशन में एस्केलेटर एवं लिफ्ट की सुविधा का रख-रखाव निरंतर आवश्यक है क्योंकि अधिकांशत: इन सुविधाओं पर विराम ही लगा होता है। सांसद श्री आशीष दुबे ने यह भी कहा कि किसी यात्री गाड़ी की ज्यादा बोगियां होने से डिस्प्ले सिस्टम को इस तरह संचालित किया जाना चाहिए जिससे यात्रियों को कोच और अपनी जगह ढूंढने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यात्री गाड़ी के डिस्प्ले की जानकारी एसएमएस के माध्यम से यात्रियों को मोबाईल फोन पर कोच पोजीशन के साथ दी जानी चाहिए। सांसद श्री दुबे ने कहा कि मदन महल रेल्वे स्टेशन के पुराने फुट ओवर ब्रिज को यात्रियों की सुविधा के हिसाब से पुन: प्रारंभ किये जाने पर विचार किया जाना चाहिए।  सांसद श्री आशीष दुबे ने रेल्वे स्टेशन से चलने वाले ऑटो रिक्शा के लिए नगर के अन्य क्षेत्रों तक दरें रेल प्रशासन द्वारा तय किये जाने की बात भी कही जिसके लिये जिला प्रशासन से सहयोग लिये जाने का सुझाव उन्होंने दिया। मदन महल स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की मंथर गति पर चिंता व्यक्त करते हुए सांसद श्री दुबे ने कहा कि समय-सीमा में इसका कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए। मुख्य रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 के बाहर स्थित मालगोदाम चौराहे पर अनाधिकृत रूप से अस्थाई दुकानें लगाये जाने पर भी सांसद श्री दुबे ने रेल प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि इन अनाधिकृत दुकानों के कारण लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए यहां उचित व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। संसदीय क्षेत्र के अन्य मामलों की चर्चा करते हएु उन्होंने पौंड़ी फाटक गेट नंबर 302 में अंडर ब्रिज बनाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं भेड़ाघाट स्टेशन के पास सिहोदा रेल्वे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्मित किये जाने की आवश्यकता भी निरूपित की। सांसद श्री आशीष दुबे ने बरगी रेल्वे स्टेशन में रात्रि 8 बजे तक रिजर्वेशन काउंटर संचालित किए जाने, सिलुआ और जमुनिया के मध्य रेल फाटक 312 पर गेटमैन की नियुक्ति, भिटौनी रेल्वे स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, ग्वारीघाट रेल्वे स्टेशन के धार्मिक महत्व को देखते हुए यहां यात्री गाड़यिों का स्टॉपेज निर्धारित किये जाने, जबलपुर मुख्य रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर साईकिल स्टैण्ड की व्यवस्था को सुचारू बनाने सहित ड्रॉप एण्ड गो की सुविधा का समय बढ़ाने, स्टेशन पर मालवाहकों की दरें तय करने, रेल्वे हॉस्पिटल की ओपीडी शाम को भी प्रारंभ किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भौगोलिक रूप से गढ़ा, ग्वारीघाट रेल्वे स्टेशनों को दक्षिण पूर्व मध्य रेल जोन से हस्तांतरित किये जाने की आवश्कता है, जिस पर समन्वय बनाकर कार्य किया जाना चाहिए।  सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि सिहोरा स्टेशन पर शहडोल -नागपुर एक्सप्रेस व रीवा-इतवारी एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाये।
सांसद श्री आशीष दुबे ने मदन महल रेल्वे स्टेशन टर्मिनल कार्य की प्रगति की जानकारी, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संसदीय क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर अब तक किये गये कार्यों और उनकी प्रगति की जानकारी, सिहोरा रोड स्टेशन के पास निर्माणाधीन  खितौला रेल ओवर ब्रिज की प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराये जाने की बात रेल्वे के उच्च अधिकारियों से कही। बैठक की अध्यक्षता सांसद सतना श्री गणेश सिंह ने की। बैठक में सांसद जबलपुर श्री आशीष दुबे, सांसद नर्मदापुरम  दर्शन सिंह चौधरी, सांसद दमोह श्री राहुल सिंह लोधी, सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्र तथा राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया सहित पश्चिम मध्य रेल महाप्रबन्धक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय तथा मण्डल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा के साथ मुख्यालय के अधिकारी प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री मनीष तिवारी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण श्री एम. एस हाशमी, प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता श्री मुकेश, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) आर.एस.पी. श्री प्रभात कुमार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री नीरज कुमार तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति यूनिट) श्री संजय कुमार सिंह के साथ मुख्यालय एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक (सामान्य) श्री मनीष कुमार पटेल ने किया।

 

पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की जल्द हो सकती है मुलाकात, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » यात्री सुविधा और विकास हो प्राथमिकता समन्वय बनाकर हो कार्य – सांसद आशीष दुबे, जबलपुर रेल मंडल परिक्षेत्र के सांसदों की बैठक हुई, सिहोरा स्टेशन पर यात्री गाडिय़ों के स्टॉपेज की बात मुख्य रूप से सामने आई