Download Our App

Home » अपराध » युवक की आँख में मिर्च झोंककर मारी गोली, फिर चाकू से हमलाकर किया लहुलुहान, अन्ना मोहल्ला की घटना, तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

युवक की आँख में मिर्च झोंककर मारी गोली, फिर चाकू से हमलाकर किया लहुलुहान, अन्ना मोहल्ला की घटना, तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर (जयलोक)। लार्डगंज थाना अंतर्गत अन्ना मोहल्ला में आज सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने दनादन गोलियाँ चलाईं। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक की आँख में मिर्च झोंककर उस पर पर चाकू से हमलाकर उसे लहुलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटना आज अलसुबह की है। केवट अन्ना मोहल्ला निवासी हर्ष वर्धन अपने घर में सो रहा था। तभी तीन युवक उसके घर में घुसे और सीधे हर्ष के पास पहुँचे। उन्होंने हर्ष को उठाते ही उसकी आँखों में लाल मिर्ची का पाउडर झोंक दिया। हर्ष दर्द से चीखते हुए कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। हर्ष के दाहिने पैर में दो गोलियां लगीं, जिससे वह नीचे गिर गया। गोली लगने के बाद भी आरोपियों ने अपनी कू्ररता जारी रखी। उन्होंने हर्ष की हत्या की नीयत से चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हर्ष के शरीर पर कई जगहों पर चाकू के गहरे जख्म मिले हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही लार्डगंज पुलिस मौके पर पहुँची और घायल हर्ष को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात की पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीनों आरोपी साफ -साफ दिख रहे हैं, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुरानी रंजिश पर हमला

पुलिस की जाँच में जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया है।
लगभग 8 दिन पहले हर्ष का कुछ युवकों से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस कोण से भी जाँच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में भय का माहौल बना दिया है और लोग दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से सहमे हुए हैं।

हत्या के इरादे से आए थे आरोपी

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने जिस तरह से हमला किया उससे साफ जाहिर हो रहा है कि आरोपी हत्या के इरादे से आए थे। उन्होंने पहले गोली मारी फिर चाकू से हमला किया। इससे साफ जाहिर होता है कि आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर हमला किया।

इनका कहना है

एक युवक पर गोली चलाने के साथ चाकू से हमला किया गया है। हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
रितेश कुमार शिव, सीएसपी

 

तेवर के विस्थापन स्थल पर स्थिति सुधारने आयुक्त ने दिए निर्देश,जल्द होगा दूसरा दौरा

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » युवक की आँख में मिर्च झोंककर मारी गोली, फिर चाकू से हमलाकर किया लहुलुहान, अन्ना मोहल्ला की घटना, तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket