Download Our App

Home » दुनिया » राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, सूर्य को अघ्र्य दिया

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, सूर्य को अघ्र्य दिया

प्रयागराज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को महाकुंभ के पावन अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने पवित्र स्नान किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले उन्होंने मां गंगा को पुष्प अर्पित कर गंगा की पूजा और आरती की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस ऐतिहासिक दौरे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उपस्थित रहे। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर 10 फरवरी सुबह 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे अरैल पहुंचीं और फिर बोट के माध्यम से संगम पहुंचीं, जहां उन्होंने पवित्र स्नान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले, 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था। संगम में स्नान और धार्मिक स्थल दर्शनराष्ट्रपति के दौरे के दौरान उन्होंने अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन भी किए। संगम में डुबकी लगाकर उन्होंने सनातन धर्म की आस्था को मजबूत किया। यह यात्रा न केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणादायी क्षण है। राष्ट्रपति के इस दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संगम क्षेत्र और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी गई। सुरक्षा कारणों से संगम रेलवे स्टेशन को भी अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

ये हस्तियां पहले लगा चुकी हैं आस्था की डुबकी

राष्ट्रपति से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (मंत्रिमंडल समेत) महाकुंभ के अवसर पर संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इनके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर के सीएम (अब पूर्व सीएम) एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत बॉलीवुड की हस्तियां भी पवित्र स्नान कर चुकी हैं। राष्ट्रपति का यह दौरा महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को और अधिक ऊंचाई प्रदान करता है। उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम चार बजे तक प्रयागराज में विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगी।

 

दिल्ली में भाजपा की जीत पर शहर में उत्साह की लहर, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों पर दिल्ली वासियों ने जताया विश्वास

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, सूर्य को अघ्र्य दिया
best news portal development company in india

Top Headlines

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

Live Cricket